चंडीगढ़। शहर में रविवार को कोरोना के चार मरीज मिले जबकि 11 मरीज ठीक हुए। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के दौरान 386 लोगों की जांच की जिनमें से तीन पुरुष और एक महिला में संक्रमण की पुष्टि हुई। अब सक्रिय मरीजों की संख्या 46 रह गई है जबकि संक्रमण दर 1.04 प्रतिशत है। ऑक्सीजन बेड पर 9 व वेंटिलेटर पर एक मरीज भर्ती है।