फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कैब चालक आज घेरेंगे पंजाब राजभवन, अवैध रूप से चल रही बाइक टैक्सी पर कार्रवाई की मांग

Mon, 26 Sep 2022 02:21 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

ट्राइसिटी में निजी नंबर प्लेट पर अवैध रूप से चल रहे कार व बाइक टैक्सी पर कार्रवाई समेत अपनी कई मांगों को लेकर ट्राइसिटी कैब एसोसिएशन के हजारों कैब चालक सोमवार को पंजाब राजभवन का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
Taxi Cab - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में कैब और बाइक टैक्सी एसोसिएशन आमने-सामने आ गए हैं। कैब चालकों का आरोप है कि बाइक टैक्सी पूरी तरह से अवैध हैं, क्योंकि वह सफेद नंबर प्लेट पर कॉमर्शियल काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ, बाइक टैक्सी चालक आरोप लगा रहे हैं कि कैब चालक उनका जानबूझ कर एसटीए से चालान करवा रहे हैं और परेशान कर रहे हैं। अब सोमवार को ट्राइसिटी के कैब चालकों ने पंजाब राजभवन का घेराव करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


ट्राइसिटी राइडर्स वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित, पंजाब-हरियाणा के मुख्यमंत्री व अन्य को एक पत्र लिखा गया है। कहा है कि वह पिछले 3-4 साल से बाइक टैक्सी की सेवा देने वाली ओला, उबर, इन ड्राइवर, रैपिडो जैसी कंपनियों के साथ काम कर रहे हैं। पिछले एक-दो महीने से कैब टैक्सी वालों की तरफ से फेक राइड डलवा कर एसटीए से उनका 10-10 हजार रुपये का चालान कटवाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि उनकी बाइक कॉमर्शियल नहीं है।

बाइक टैक्सी चलाने वालों की समस्या यह है कि जब भी वह एसटीए या डीटीओ से बाइक के लिए कॉमर्शियल नंबर प्लेट के बारे में पूछते हैं, तो उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि इसका अभी कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वह क्या करें, क्योंकि बाइक टैक्सी से ही उनका परिवार चलता है। उन्होंने बाइक टैक्सी चलाने के लिए न्यूनतम रेट तय करने की भी मांग की है। साथ ही कहा है कि अब तक जो चालान हुए हैं, उसे या तो एसटीए रद्द करें या फिर उसे कंपनी से भरवाया जाए, क्योंकि कंपनी ने उन्हें पहले नहीं बताया था।

विभिन्न मांगों को लेकर आज हजारों कैब चालक घेरेंगे पंजाब राजभवन

ट्राइसिटी में निजी नंबर प्लेट पर अवैध रूप से चल रहे कार व बाइक टैक्सी पर कार्रवाई समेत अपनी कई मांगों को लेकर ट्राइसिटी कैब एसोसिएशन के हजारों कैब चालक सोमवार को पंजाब राजभवन का घेराव करेंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि सभी कैब चालक पहले मोहाली के फेज-8 स्थित अंब साहिब गुरुद्वारा के पास सुबह 9.30 बजे एकत्रित होंगे और उसके बाद पंजाब राजभवन की तरफ कूच करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर में काफी संख्या में अवैध कैब व बाइक टैक्सी चल रही हैं, लेकिन स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कि ट्राइसिटी की तीनों अथॉरिटी के ढुल-मुल रवैये से परेशान होकर ही एसोसिएशन ने पंजाब राजभवन घेरने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें