फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर टलेगा चंडीगढ़ का पहला कार फ्री डे

Wed, 02 Mar 2016 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार टलता आ रहा चंडीगढ़ का पहला कार फ्री डे एक बार फिर टलने की कगार पर है। वो भी एक खास कारण से। दरअसल बिहार परिषद ने प्रशासन से मांग की है कि 20 मार्च को कार फ्री डे न घोषित किया जाए। 20 मार्च को दो संस्थाओं बिहार परिषद और पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बिहार परिषद के अध्यक्ष उमाशंकर पांडेय ने बताया कि बिहार परिषद तीस वर्ष से लगातार होली मिलन का आयोजन करती आ रही है। इस वर्ष 20 मार्च को आयोजन सेक्टर-10 के डीएवी कॉलेज के सभागार में होगा। परिषद के महासचिव अमिताभ द्विवेदी और कोषाध्यक्ष डॉ लाल बहादुर दुबे ने बताया कि इस कार्यक्रम में मोहाली, पंचकूला, डेराबस्सी, जीरकपुर, और आसपास के कस्बों से लोग शामिल होने के लिए आते हैं।

इस कार्यक्रम में कई प्रशासनिक अधिकारी और राजनेता शामिल होते हैं। कार फ्री डे होने पर कार्यक्रम में पहुंचने में लोगों को काफी दिक्कत होगी। इसलिए होली मिलन समारोह के बाद किसी भी दिन या उससे पहले कार फ्री डे का आयोजन किया जाए। उमाशंकर पांडेय ने कहा कि इस संबंध में सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से संपर्क किया है। उनसे भी मांग की गई है कि वे प्रशासन तक उनकी बात को पहुंचाएं।
विज्ञापन


पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रवक्ता पंकज यादव, व अन्य पदाधिकारियों में रमाकांत राय, यूके सिंह ने भी 20 मार्च को कार फ्री डे न करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से सेक्टर-46 के गवर्नमेंट कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया जाना है। कार फ्री डे होने पर लोगों को आने जाने में असुविधा होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें