फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में फायर बिग्रेड की गाड़ियों पर चौंकाने वाला खुलासा, लोगों के लिए मुसीबत

Thu, 30 Mar 2017 04:01 PM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फायर ब्रिगेड की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फायर बिग्रेड की गाड़ियों को लेकर चौंकाने वाला सच सामने आया है। इससे गर्मियों में लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। क्योंकि एक अप्रैल से 15 साल पुराने वाहन बंद होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ियां लगभग आधी रह जाएंगी। गर्मियों में जहां आग लगने की घटनाएं ज्यादा होती हैं, वहीं फायर ब्रिगेड की 30 में से 13 गाड़ियां एक अप्रैल से बंद होने के कारण दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


विभाग के पास छह वाटर टेंडर हैं, जो 18 वर्ष पूरे कर चुके हैं। 2 वाटर वाउजर हैं। इनमें से एक 18 वर्ष तो दूसरा 25 वर्ष पूरे कर चुका है। दो मल्टीपर्पज टेंडर हैं, जो 18 वर्ष पुराने हैं। एक एंबुलेंस है जो 18 साल पुरानी है। वाटर वाउजर ज्यादा आग लगने पर सपोर्ट के लिए भेजा जाता है। इसकी 16 हजार लीटर से लेकर 18 हजार लीटर पानी की क्षमता होती है। वाटर टेंडर में पांच हजार लीटर से साढ़े छह हजार लीटर पानी आता है।

एक साल का प्रोसेस है नई गाड़ी खरीदने का
अग्निशमन विभाग के पास नई गाड़ी आने में एक वर्ष का समय लग सकता है। पहले चैसिस खरीदने को टेंडर होगा। चैसिस आने के बाद उसमें बॉडी लगाने के टेंडर होंगे। कीमतें फिक्स होंगी। इसके बाद प्रशासनिक अप्रूवल होगा। इन सभी में एक वर्ष का समय लग सकता है।
विज्ञापन


शहर के लोगों को परेशान नहीं होने देंगे
अग्निशमन विभाग की नई गाड़ी खरीदने का एजेंडा पास हो गया है। गाड़ी खरीदने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके लिए फायर एंड इमरजेंसी सर्विस कमेटी की बैठक बुलाई है। इसमें सभी बातों पर चर्चा होगी। शहर के लोगों को परेशान नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

रविकांत शर्मा, चेयरमैन, फायर एंड इमरजेंसी सर्विस कमेटी, नगर निगम चंडीगढ़

जिस गाड़ी को 15 वर्ष हो चुके हैं, उसका चालान निश्चित है। एसटीए तैयार है। जनवरी में ही सभी विभागों को लेटर भेज दिया गया है।
- राजीव तिवारी, एडिशनल सेक्रेटरी, स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी, चंडीगढ़ प्रशासन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें