फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट की बिल्डिंग में लगी आग, दमकल कर्मियों ने पाया काबू, रिकॉर्ड जला

Sun, 05 Jan 2025 06:09 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट की बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला और लगभग एक घंटे में काबू पर काबू पा लिया। 
विज्ञापन
आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ सेक्टर-17 स्थित हरियाणा सिविल सेक्रेटेरिएट की बिल्डिंग में रविवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। इमारत की तीसरी मंजिल से धुआं उठता देख लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी। सेक्टर-17 स्थित फायर ब्रिगेड दफ्तर के बिल्कुल सामने स्थित हरियाणा नए सचिवालय के तीसरे फ्लोर पर भंयकर आग लगी है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार शाम  चार बजे के करीब इमारत में आग लगने की घटना हुई है। बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल से धुआं उठता देख वहां हड़कंप मंच गया। हालांकि रविवार की छुट्टी होने के चलते इमारत में कर्मचारी नहीं हैं। वहीं, दमकल विभाग के कर्मी आग बुझाने में लगभग एक घंटा लगा। आग की वजह से बहुत सारा सामान राख हो गया है। दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें