फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में कॉमर्शियल गैस संकट बरकरार, सिर्फ 20% सप्लाई से जूझ रहे होटल-रेस्टोरेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कॉमर्शियल गैस की किल्लत अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है। प्रशासन की ओर से सप्लाई बहाल करने के बावजूद होटल और रेस्टोरेंट मालिकों को फिलहाल केवल 20 प्रतिशत गैस ही मिल पा रही है जिससे उनका संचालन पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सका है।
विज्ञापन

होटल कारोबारियों के अनुसार जहां पहले रोजाना चार से पांच सिलिंडर की जरूरत होती थी, वहीं अब उन्हें सिर्फ एक या दो सिलिंडर ही मिल रहे हैं। ऐसे में कई प्रतिष्ठानों को सीमित मेन्यू के साथ काम करना पड़ रहा है जबकि कुछ जगहों पर वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर स्टोव और भट्ठियों का सहारा लिया जा रहा है।
होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंदर सिंह ने बताया कि प्रशासन ने 20 प्रतिशत सप्लाई बहाल करने का आश्वासन दिया था जिस पर अमल शुरू हो गया है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में सप्लाई सामान्य होगी और कारोबारियों को राहत मिलेगी। दूसरी ओर, गैस एजेंसियों का कहना है कि वे प्रशासन के निर्देशों के अनुसार ही सीमित वितरण कर रही हैं। एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक नहीं होने के कारण पूरी मांग को पूरा करना संभव नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, छोटे दुकानदारों के लिए छोटे कॉमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराने की योजना भी तैयार की जा रही है, लेकिन यह सप्लाई स्थिति सुधरने के बाद ही शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें