फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्राफ्ट मास्टर प्लान : मुद्दा एक, संगठन अनेक

Wed, 13 Aug 2014 04:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के ड्राफ्ट मास्टर प्लान में आम आदमी की आवश्यकताओं को शामिल करवाने के लिए जोरदार कोशिश होने लगी है। एक मुद्दे पर अलग-अलग व्यापारी संगठन और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन अपना विरोध अलग ढंग से करेंगे।
विज्ञापन


ज्वाइंट एक्शन कमेटी ड्राफ्ट मास्टर प्लान को स्क्रैप करने के लिए 14 अगस्त को कार रैली करेगी तो वहीं चंडीगढ़ व्यापार मंडल अपनी मीटिंग में चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर को बुलाकर उनके सामने मांग रखेगी। चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल इस मामले में 13 अगस्त को मीटिंग करके अपनी बात सीधे गृहमंत्रालय में भेजेगी।

ज्वाइंट एक्शन कमेटी की रैली
चौदह अगस्त को सिटी के व्यापारी, कार डीलर, प्रॉपर्टी कंसल्टेंट और रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ड्राफ्ट मास्टर प्लान के विरोध में कार रैली करेगी। कार रैली इंडस्ट्रियल एरिया से निकलेगी। यह सेक्टरों और मार्केट से होकर सेक्टर-17 में समाप्त होगी। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य गृहमंत्री राजनाथ सिंह से भी मिलेगी।
विज्ञापन


उद्योगपतियों के अनुसार, प्रशासन ने ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार किया है उससे सिटी की आवश्यकताएं पूरी नहीं होती हैं। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के एमपीएस चावला ने कहा कि मास्टर प्लान करते समय कम से आम लोगों की बात को ध्यान से देखना चाहिए था।

सांसद के साथ मीटिंग करेगी सीबीएम
ड्राफ्ट मास्टर प्लान को लेकर चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारी सांसद किरण खेर के साथ मीटिंग करेंगे। इस दौरान ही व्यापारियों के मुद्दे रखे जाएंगे। इसमें कई मामले हैं जो कि मास्टर प्लान से संबंधित हैं और इसके साथ ही व्यापारियों की अन्य समस्याओं को रखा जाएगा।

चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने बताया कि इसके लिए किरण खेर को चंडीगढ़ व्यापार मंडल की मीटिंग में आमंत्रित किया जाएगा। इस मीटिंग के दौरान बिल्डिंग बायलॉज, सिटी का ब्यूटीफिकेशन और अन्य मुद्दों को रखा जाएगा।

गृहमंत्रालय में गूजेंगी सीबीसी की आवाज
चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल ड्राफ्ट मास्टर प्लान में आम आदमी को शामिल करने के लिए एक बैठक करने जा रहा है। चंडीगढ़ बिजनेस काउंसिल के अध्यक्ष बलदेव गोयल ने कहा कि इस बैठक में तय किया जाएगा कि ड्राफ्ट मास्टर प्लान से संबंधित किन मुद्दों को गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भेजा जाए। बलदेव गोयल ने बताया कि सिटी की सबसे बड़ी समस्या बिल्डिंग बायलॉज है। इससे व्यापारी और आम आदमी प्रभावित हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें