फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनय की गेंदबाजी से चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। लायर्स क्रिकेट टूर्नामेंट के एक मुकाबले में चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने जगाधरी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की टीम को 51 रन से हरा दिया। यह मुकाबला शनिवार को आईटी पार्क स्थित महाजन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
विज्ञापन

जगाधरी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन ने टॉस जीतकर चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को पहले बल्लेबाजी करने को कहा। चंडीगढ़ ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 172 रन बनाए। तेजविंदर गिल ने 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 गेंदों पर 55 रन बनाए। हर्ष मनोचा ने 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 42 गेंदों पर 55 रन बनाए। वहीं विनीत ने 33 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जगाधरी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की टीम 121 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की टीम से कप्तान विनय कश्यप ने 4 ओवर में 21 रन देकर 5 विकेट चटकाए। वहीं गेंदबाज अमित ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट चटकाए। मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए विनय कश्यप को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें