चंडीगढ़ के नए डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ पुलिस के नए डीजीपी डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने बुधवार को सेक्टर-26 पुलिस लाइन में आयोजित भव्य परेड और स्वागत समारोह के साथ पदभार संभाल लिया। परेड के दौरान उनके साथ आईजी पुष्पेंद्र कुमार, एसएसपी कंवरदीप कौर, एसपी क्राइम जसबीर सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर डॉ. हुड्डा ने कहा कि पुलिस की वर्दी केवल शक्ति का नहीं बल्कि सेवा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। हमें जनता और राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर नैतिकता के साथ काम करना होगा। कोई भी इंसान थाने या चौकी तभी आता है जब वह बड़ी परेशानी में होता है। इसलिए उनसे अच्छा बर्ताव करें। अगर हम उसके जूते में खुद का पैर रखकर सोचेंगे तभी उसके दर्द को समझ पाएंगे और सही न्याय दिला पाएंगे। डीजीपी ने कहा कि जनता ही उनकी असली ताकत होती है।