चंडीगढ़। पारुषि विनीत की घातक गेंदबाजी और काशवी गौतम की 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी की बदौलत वुमन अंडर-23 टी-20 ट्राफी में चंडीगढ़ ने गोवा पर रोमांचक तीन विकेट से जीत दर्ज कर शानदार शुरुआत की।
गोवा के खिलाफ मैच में चंडीगढ़ की पारुषि विनीत ने पांच विकेट झटकेजबकि काशवी गौतम ने 16 गेदों पर ताबड़तोड़ 31 रनों की पारी खेली। गुंटूर (गोवा) में खेला गया यह रोमांचक मैच 20वें ओवर की अंतिम गेंद तक चला। गोवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया और 19वें ओवर में 104 रनों पर ढेर हो गई। पूर्वजा वेरलेकर ने सर्वाधिक 43 रन बनाए। पारुषि ने 11 रन देकर पांच विकेट चटकाये जबकि शिबी कुमारी और ट्विंकल पाठक ने दो दो विकेट लियें। जवाब में उत्तरी ओपनर्स और मिडल आर्डर धीरे धीरे धराशाइ होता चला गया परन्तु कप्तान अमनजोत कौर ने 33 रनों की धैर्यपूर्ण पारी खेलकर मैच हाथ से जाने नहीं दिया। एक समय जब 17वें ओवर में सात विकेट विकेट खोकर चंडीगढ़ 73 रनों पर जूझ रहा था तो काशवी गौतम ने 16 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेलकर 20वें ओवर की अंतिम गेंद में विजयी शाट मार मैच अपने नाम किया।