फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी का अंबार, प्रधानमंत्री को लिखा पत्र

Wed, 28 Sep 2016 04:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी का अंबार - फोटो : File Photo
विज्ञापन
चंडीगढ़ के गांव दड़वा के सरपंच व वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुरप्रीत सिंह हैप्पी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पंचायतों को पर्याप्त सम्मान न मिलने और रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी के ढेर के बारे में जिक्र किया है। गुरप्रीत ने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय को ईमेल और स्पीड पोस्ट के माध्यम से सूचित किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को ध्यान में रखते हुए ग्राम पंचायत दड़वा ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान को लेकर काफी प्रयास किए। हमारी पंचायत को जनता का भी सहयोग मिला। इसके परिणामस्वरूप जनवरी से लेकर अगस्त तक यहां 93 लड़के और 96 लड़कियां पैदा हुईं।

हमारी पंचायत ने ‘उदय भारत उदय ग्राम’ में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सफाई अभियान में भी अपने गांव को साफ रखने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ प्रशासन और न ही सरकार द्वारा हमारी पंचायत को कभी पुरस्कार या प्रोत्साहन नहीं मिला।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन के बाहर गंदगी का ढेर...
रेलवे स्टेशन के बाहर लगे गंदगी के ढेर के बारे में प्रधानमंत्री मोदी को सूचित किया है। हैप्पी ने पत्र में लिखा है कि आपकी जो योजनाएं होती हैं, उस पर हर गांववासी ध्यान देता है पर अधिकारी भूल जाते हैं। कोई भी कार्य 10-12 दिन के बाद ठंडे बस्ते में चला जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें