फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के तेजी से बढ़ रहे हैं केस, चंडीगढ़ में सभी वयस्कों को लगनी चाहिए वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में कोरोना वायरस के मामलों में अचानक वृद्धि के बाद अब 18 वर्ष से ऊपर के सभी वयस्कों को वैक्सीन का टीका लगाने की मांग उठने लगी है। यूटी प्रशासन के रोगी कल्याण समिति के गवर्निंग बॉडी के सदस्य अजय जग्गा ने पंजाब के राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और उनके सलाहकार मनोज परिदा को एक पत्र लिखकर सभी को वैक्सीन लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

अपने पत्र में अजय जग्गा ने कहा है कि यूटी प्रशासन ने रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। प्रशासन के इस फैसले से साफ जाहिर होता है कि शहर में कोरोना का संक्रमण बढ़ा है। इस वजह से ही प्रशासन सख्तियां लागू कर रहा है। इसे देखते हुए अब समय आ गया है कि शहर में सभी को कोरोना वैक्सीन का टीका लगना चाहिए। जग्गा ने कहा कि भारत सरकार वैक्सीन विदेशों में निर्यात कर रही है, इससे साफ जाहिर है कि इस देश में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। इसलिए 18 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को कोरोना का टीका लगना चाहिए। जग्गा ने यह भी कहा है कि शहर में सिर्फ कोवैक्सीन ही नहीं, कोविशील्ड के टीके की भी व्यवस्था की जानी चाहिए। अपने पत्र में जग्गा ने शाम के समय विभिन्न मार्केट और दुकानों में लगने वाली भीड़ का भी जिक्र किया है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि वह विभिन्न मार्केट एसोसिएशन व दुकानदारों आदि के लिए एक अलग से दिशा-निर्देश जारी करें, जिसमें स्पष्ट हो कि दुकानों में सख्ती से सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क लगाने के नियमों का पालन हो। शाम के समय अक्सर देखा जाता है कि दुकानों में भीड़ हो जाती है और लोग सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं करते हैं, इसलिए शाम के समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें