फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ता संक्रमण : चंडीगढ़ में लगातार तीसरे दिन मिले 600 से ज्यादा संक्रमित, चार की जान भी गई  

Tue, 20 Apr 2021 09:35 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में मंगलवार को जिन चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-47 निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मौत जीएमसीएच-32 में हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। 
 
विज्ञापन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मंगलवार को अष्टमी पर मंदिरों में भीड़ उमड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में मंगलवार को कोरोना से चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई वहीं, 602 नए संक्रमित मिले।  चंडीगढ़ में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन 600 से ज्यादा पॉजिटिव केस मिलने से प्रशासन के साथ स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ गई हैं। इससे पहले 18 अप्रैल को 625 और 19 अप्रैल को 612 मरीज मिल चुके हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को जिन चार मरीजों की मौत की पुष्टि की गई, उनमें से सेक्टर-47 निवासी 80 वर्षीय वृद्ध की मौत जीएमसीएच-32 में हुई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह, उच्च रक्तचाप व सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। 

विज्ञापन


सेक्टर-24 निवासी 92 वर्षीय वृद्ध की भी इलाज के दौरान जीएमसीएच 32 में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही सांस की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे। सेक्टर-38 वेस्ट निवासी 66 वर्षीय वृद्धा ने जीएमएसएच 16 में दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही निमोनिया से पीड़ित थीं। सेक्टर-20 निवासी 79 साल के वृद्ध की इलाज के दौरान पीजीआई में मौत हो गई। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही लीवर की गंभीर बीमारी से ग्रस्त थे।

जीएमएसएच-16 की ओपीडी भी बंद

चंडीगढ़ में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने जीएमएसएच-16 की ओपीडी गुरुवार से बंद करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य निदेशक डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इमरजेंसी और ट्रॉमा के साथ स्त्री रोग व बाल रोग की ओपीडी का संचालन पूर्व की तरह होगा।

डॉक्टर कंग ने लोगों से अपील की कि वे इमरजेंसी में ही अस्पताल आएं। डॉक्टर कंग ने बताया कि मौजूदा समय में जीएमएसएच-16 के कई डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हो चुके हैं। इसके कारण स्थिति गंभीर होती जा रही है। अन्य डॉक्टरों व कर्मचारियों को संक्रमण से बचाने के लिए तय किया गया है कि ओपीडी पूरी तरह बंद कर दी जाए। बता दें कि जीएमसीएच-32 व पीजीआई में व्यक्तिगत ओपीडी की सुविधा पहले ही बंद है। यहां टेली कंसल्टेशन के माध्यम से मरीजों को परामर्श दिया जा रहा है।  
विज्ञापन

चंडीगढ़ में एक्टिव केसों की संख्या हुई 3959

तेजी से बढ़ते मरीजों से शहर में एक्टिव केसों की संख्या 3959 हो गई है, वहीं अब तक 421 मरीजों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे के दौरान 3026 लोगों की कोरोना की जांच की, जिनमें से 602 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई जबकि 68 की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने एकांतवास में रखे 443 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी हो जाने के बाद मंगलवार को डिस्चार्ज कर दिया। शहर में अब तक 35148 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं जबकि अब तक 30768 लोगों ने कोरोना को मात दे दी है।

कहां कितने मरीज मिले
मंगलवार को मनीमाजरा में 40, पीजीआई में 13, सेक्टर 56 में 11, सेक्टर 49 में 17, सेक्टर 45 में 22, सेक्टर 44 में 17, सेक्टर 32 में 18, सेक्टर 7 में 18 , सेक्टर 8 में 19, सेक्टर 20 में 16, सेक्टर 21 में 12, सेक्टर 22 में 10, सेक्टर 23 में 12, सेक्टर 29 में 12, सेक्टर 33 में 12, सेक्टर 34 में 14 , सेक्टर 37 में 10, सेक्टर 41 में 14 और मौलीजागरां में 12 पॉजिटिव मरीज मिले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें