इलाज के दौरान 13 सितंबर (रविवार) को उसकी मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-39 निवासी 57 वर्षीय पुरुष कोरोना के साथ डायबिटीज और हाइपरटेंशन से पीड़ित थे। उनकी पीजीआई में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई जबकि मौलीजागरां निवासी 69 वर्षीय वृद्धा कोरोना के साथ डायबिटीज की मरीज थीं। इलाज के दौरान जीएमएसएच-16 में सोमवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। सेक्टर-15 निवासी 75 वर्षीय वृद्ध की मौत की बीते 11 सितंबर को मोहाली के एक निजी अस्पताल में हुई थी। वहीं, सेक्टर-40 के 75 वर्षीय वृद्ध की भी मोहाली के एक निजी अस्पताल में 13 सितंबर को इलाज के दौरान मौत हुई।
उधर, सोमवार को सेक्टर-41 के 9, सेक्टर-45 के 13, मनीमाजरा के 13, मौलीजागरां के 22, सेक्टर-38 के 7, सेक्टर-32 के 6 ,सेक्टर-42 के 6, सेक्टर-49 के 7 लोग पॉजिटिव मिले। इनके अलावा शहर के अन्य इलाकों से भी संक्रमित मिले हैं।
उधर, पंचकूला में कोरोना से जिन छह मरीजों की जान गई है, उनमें पंचकूला सेक्टर-10 के एक 75 वर्षीय बुजुर्ग के अलावा सकेतड़ी गांव के 72 वर्षीय बुजुर्ग और कालका के 75 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं। इनके अलावा माजरा मेहताब की एक 60 वर्षीय महिला, पिंजौर के 34 वर्षीय व्यक्ति और पंचकूला सेक्टर-11 की एक 60 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। पंचकूला सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने इन सबकी मौत की पुष्टि की है। सीएमओ ने बताया कि शहर में 98 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से पंचकूला जिले के 95 मरीज हैं जबकि 3 बाहरी हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों में सीआरपीएफ के तीन जवान भी शामिल हैं।
कोरोना से मोहाली में आठ और संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही अब जिले में मृतकों की संख्या 142 हो गई है। वहीं, सोमवार को 274 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 204 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए। इसकी पुष्टि सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने की। सिविल सर्जन ने बताया कि जिन आठ लोगों की जान गई है, उनमें खरड़ निवासी 75 वर्षीय महिला शुगर व उच्च रक्तचाप से पीड़ित थीं और जीएमसीएच पटियाला में भर्ती थीं।
वहीं, खरड़ क्षेत्र की 52 वर्षीय महिला की मोहाली के एक निजी अस्पताल में मौत हुई है। वह भी शुगर से पीड़ित थी जबकि नयागांव निवासी 30 वर्षीय महिला की पीजीआई में और डेराबस्सी निवासी 68 वर्षीय पुरुष की जीरकपुर के एक निजी अस्पताल व सन्नी एनक्लेव निवासी 81 वर्षीय व्यक्ति की फोर्टिस अस्पताल में मौत हुई। वहीं, मोहाली निवासी 84 वर्षीय महिला व खरड़ निवासी 62 वर्षीय व्यक्ति की मोहाली के एक निजी अस्पताल में जान गई है। इनके अलावा धर्मगढ़ निवासी 31 वर्षीय व्यक्ति की जीएमसीएच-32 मौत हुई है।