चंडीगढ़ियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी
- आने वाले दिनों में दिल्ली और एनसीआर की यात्रा से बचें। यहां कोरोना से संक्रमित होने का खतरा काफी ज्यादा
- दिल्ली से आने वाले लोग अपने घर के अंदर भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क पहनें। 15 मिनट से कम समय तक ही संपर्क में रहें
- दफ्तर और काम करने वाली जगहों पर भी अपने साथियों से दूरी बनाकर रखें। मास्क पहने रहें।
- लक्षण आए या न आए, दिल्ली से आने पर कोरोना की जांच अवश्य कराएं।
- मुफ्त कोरोना जांच के लिए जीएमएसएच-16, सिविल अस्पताल मनीमाजरा, सिविल अस्पताल सेक्टर-22, सिविल अस्पताल सेक्टर-45 में सुविधा मौजूद। शहर के विभिन्न हिस्सों में मोबाइल टेस्टिंग की सुविधा भी मौजूद।
- बस में सफर कर नई दिल्ली से चंडीगढ़ पहुंचने वाले लोग सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर मुफ्त में कराएं कोरोना जांच।
- आने वाले दिनों में शहर में कोरोना की जांच की संख्या बढ़ाई जाएगी। पॉजिटिव लोगों को आइसोलेट किया जाएगा और कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग को भी तेज करने की तैयारी।
बनेगा ड्राइविंग टेस्टिंग एरिया
डॉ. अमनदीप कंग ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की शत-प्रतिशत जांच के लिए ड्राइविंग टेस्टिंग एरिया जल्द ही बनाया जाएगा। इसके लिए रोज गार्डन और जीएमएसएच-16 के बीच के पार्किंग एरिया को चिह्नित किया गया है। वहां पर भी बाहर से आने वाले लोग अपनी कोरोना की जांच करा सकेंगे।