फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की खराबी ठीक न करना कंपनी को पड़ा महंगा, जुर्माना लगा

Wed, 19 Apr 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
मोबाइल की खराबी ठीक न करना मोबाइल कंपनी को महंगा पड़ गया। उपभोक्ता फोरम ने माइक्रोमैक्स इन्फोर्मेटिक्स लिमिटेड के डायरेक्टर, कंबाइंड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स के मैनेजर और मेसर्स अबेकस सिस्टम्स  को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को मोबाइल हैंडसेट की कीमत 10 हजार नौ सौ रुपये लौटाने के अलावा पांच हजार रुपये मुआवजा और दो हजार रुपये मुकदमा खर्च अदा करे। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारी फोरम ने सुनवाई के बाद दिया है
विज्ञापन


शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह निवासी अब्दुल्लापुर कालोनी पिंजौर ने मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 नई दिल्ली स्थित माइक्रोमैक्स इन्फोर्मेटिक्स लिमिटेड के डायरेक्टर, चंडीमंदिर कैंट स्थित कंबाइंड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स के मैनेजर और सेक्टर-30 सी चंडीगढ़ स्थित मेसर्स अबेकस सिस्टम्स के खिलाफ उपभोक्ता फोरम में शिकायत दी थी।
शिकायतकर्ता सुरजीत सिंह ने उपभोक्ता फोरम को दी शिकायत में कहा कि चंडी मंदिर कैंट स्थित कंबाइंड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल्स से 29 नवंबर 2015 को एक माइक्रोमैक्स ई 455 मोबाइल हैंडसेट 10 हजार नौ सौ रुपये में खरीदा। वह मोबाइल में खराबी आनी शुरू हो गई। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत कस्मर केयर में किया और 23 मार्च 2016 को माइक्रोमैक्स इन्फोर्मेटिक्स लिमिटेड की ओर से मोबाइल रिप्लेस कर नया मोबाइल दिया गया। लेकिन उस फोन में भी वही खराबी थी।
विज्ञापन


इस बार कस्टमर केयर ने सर्विस सेंटर (मेसर्स अबेकस सिस्टम्स)में मोबाइल ले जाने को कहा। 5 अप्रैल 2016 को उन्होंने सर्विस सेंटर में मोबाइल ठीक कराने के लिए दिया। कई बार गए लेकिन मोबाइल की खराबी ठीक नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने दूसरे पक्षों को 18 मई 2016 को कानूनी नोटिस भी दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

दूसरे पक्ष की ओर से पक्ष न रखने पर उपभोक्ता फोरम ने उसे एकतरफा करार दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें