चंडीगढ़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बीबी बहल का अमरीका में निधन हो गया है। वे पिछले कई वर्षों से अमेरिका में रह रहे थे। करीब 15 वर्षों तक बीबी बहल चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे हैं। चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रदेश कार्यालय सेक्टर 35 में है जो कि कांग्रेस भवन के नाम से मशहूर है, उन्हीं के कार्यकाल में बना था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बीबी बहल को श्रद्धांजलि दी है।