फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कब घोषित होगा कांग्रेसी उम्मीदवार?

Tue, 04 Feb 2014 10:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के लिए शहर से कांग्रेस का उम्मीदवार कौन होगा, यह इस माह के अंत तक तय हो जाएगा। कांग्रेस की ओर से 21 फरवरी को संसद सत्र खत्म होने के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन


हालांकि चंडीगढ़ के उम्मीदवार का नाम दूसरी सूची में घोषित होने की उम्मीद है जो कि इस माह के अंत तक घोषित होगी। ऐसे में शहर से कांग्रेस की टिकट के दावेदारों ने अब दिल्ली में भागदौड़ तेज कर दी है।

चंडीगढ़ कांग्रेस इलेक्शन कमेटी ने आवेदन करने वाले सभी छह उम्मीदवारों के नाम हाईकमान को भेज दिए हैं और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के ऊपर फैसला छोड़ दिया है। हालांकि कमेटी ने मौजूदा सांसद पवन कुमार बंसल के नाम पर अपनी तरफ से सहमति जताई है।
विज्ञापन


इलेक्शन कमेटी के सदस्यों ने ऑल इंडिया कांग्रेस के महासचिव और चंडीगढ़ के इंचार्ज शकील अहमद के समक्ष बैठक में यह स्पष्ट कर दिया था कि चंडीगढ़ में बंसल के अलावा कांग्रेस में कोई ऐसा उम्मीदवार नहीं है जो कि चुनाव जीत सकता है।

वहीं चंडीगढ़ जिला कांग्रेस के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की दिल्ली में राहुल गांधी से मिल चुके हैं। अन्य उम्मीदवारों ने भी चंडीगढ़ से टिकट पाने के लिए जोड़तोड़ की राजनीति शुरू कर दी है। पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के करीबी हैं। ऐसे में शर्मा लगातार तिवारी के साथ संपर्क में हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें