फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होगा चंडीगढ़ क्लब का नया सरताज?, फैसला आज

Tue, 08 Mar 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चुनाव - फोटो : file photo
विज्ञापन
12 साल बाद सोमवार को चंडीगढ़ क्लब के चुनाव के लिए वोटिंग हुई। सुबह 11 बजे से शुरू हुई वोटिंग रात 9 बजे तक चली। सुबह से ही वोटिंग के लिए क्लब के सदस्यों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी, जिसका सिलसिला रात तक चला। हालांकि शाम के बाद लोगों की भीड़ कम होने लगी, लेकिन प्रत्याशियों और उनके सपोटर्स का जोश कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


क्लब के 6500 सदस्य के नाम वोटिंग लिस्ट में थे, जिनमें से 4500 मेंबरों ने अपने मत का प्रयोग किया। कुल मिलाकर 67.69 प्रतिशत वोटिंग हुई। मंगलवार सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी और दोपहर बाद तक रिजल्ट घोषित होगा।

बता दें कि क्लब के कुल सदस्यों की संख्या 11 हजार के करीब है। इनमें से केवल 8000 को वोट देने का अधिकार है। हालांकि इस बार वोटिंग लिस्ट से कई सदस्यों का नाम अपने ड्यूज क्लीयर न होने के कारण जुड़ नहीं पाया। सोमवार को भी मतदान के वक्त कई मामले ऐसे सामने आए जब सदस्य वोट देने आए, लेकिन उनका नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं होने के कारण वह वोट नहीं दे सके।
विज्ञापन


प्रेजिडेंट पद के चार प्रत्याशी
बता दें कि इस बार प्रेसिडेंट पद की रेस में 4 प्रत्याशी संदीप साहनी, राज कुमार मित्तल, पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली और एडवोकेट एके सिन्हा शामिल हैं। प्रेसिडेंट पद के चार प्रत्याशियों के अलावा एग्जीक्यूटिव मेंबर की 8 पोस्ट के लिए 21 उम्मीदवारों की किस्मत का पिटारा भी मंगलवार को ही खुलेगा।

काफी देर तक बहस: लिस्ट में नाम न होने पर वोटिंग से किया मना
सोमवार सुबह से ही सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटिंग के लिए आने वाले हर एक शख्स से अपनी जीत के लिए कनवेंसिंग करते नजर आए। वहीं दिनभर बीच-बीच में प्रत्याशियों के समर्थकों की चुनाव अधिकारियों से छिटपुट बहस होती रही। दरअसल कई सदस्यों ने अपने डयूज क्लीयर नहीं करवाए थे तो उनके नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं थे। ऐसे सदस्यों के वोट को लेकर काफी देर हंगामा भी हुआ। चुनाव अधिकारी ने जिन सदस्यों के नाम वोटिंग लिस्ट में नहीं थे, उनके वोट करने पर सख्त मनाही कर दी।

बहस के बाद रोकी वोटिंग
कुछ सदस्य वोटिंग के लिए जरूरी मेंबरशिप कार्ड या एनओसी नहीं लेकर आए थे। ऐसे सदस्यों की भी वोट करने को लेकर चुनाव अधिकारियों और ड्यूटी में लगे अन्य कर्मचारियों से बहस हुई। इसे लेकर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की चुनाव अधिकारियों से काफी गहमा-गहमी हुई। थोड़ी देर के लिए वोटिंग रोकनी पड़ी और बाद में तय हुआ कि जिनके पास कार्ड या कोई अन्य आईडी है और उनका नाम वोटिंग लिस्ट में है तो वह वोट दे सकता है। इसके लिए 4 पोलिंग एजेंट की ड्यूटी वहां लगाई गई।

इनकी किस्मत का खुलेगा आज पिटारा
प्रेसिडेंट पद के लिए मुख्य मुकाबला इंडस्ट्रियलिस्ट संदीप साहनी, पूर्व मेयर रविंदर सिंह पाली, राज कुमार मित्तल और एडवोकेट एके सिन्हा के बीच है। वहीं नरेश चौधरी को पहले ही सर्वसम्मति से उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके अलावा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स की 8 पोस्ट के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें गगन कोहली, चंद्र मोहन मुंजाल, डॉ. एसके पूनिया, गुरशरण गोयल, सुभाष शर्मा, अमन कश्यप, जीएस घुम्मन, विशाल शर्मा, संजय अहूजा, बलजीत सिंह, पवन गोकलने, अनुराग अग्रवाल, करण नंदा, अनुराग चोपड़ा, हितेश पुरी, सुमित सिंगला, हरीश गुप्ता, नितिन गोयल, राजेश सचदेवा, राजेश चौधरी और सूरज मुखी शर्मा शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक वोट पाने वाले पहले 8 प्रत्याशियों का चयन बतौर एग्जीक्यूटिव मेंबर होगा।

सपोटर्स में बच्चों से लेकर महिलाएं तक
चुनाव को लेकर जहां प्रत्याशियों में उत्साह था, वहीं उनके सपोटर्स भी जोश से लबरेज थे। सुबह से ही वे वोट डालने के लिए आने वालों को कनवेंस करते दिखे। वहीं इनमें महिलाओं और बच्चों की संख्या भी अच्छी खासी थी। कार पार्किंग से ही सपोटर्स अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट और सपोर्ट मांगते रहे। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला शाम तक चला।

किन्नूं पाया वोट पाजी...
एक तरफ जहां सपोटर्स वोटिंग लाइन में लगे लोगों से वोट मांगते रहे, वहीं सपोर्ट्स वोट दे चुके लोगों से बाहर आते ही यह कन्फर्म करते रहे कि ‘किन्नूं वोट पाया पाजी’। इस पर वोटरों के जवाब भी सटीक थे कि ‘तुहानूं ही पाया वीर जी’।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें