फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 को छा सकते हैं बादल, हो सकती है हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से चंडीगढ़ समेत पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 22 फरवरी से मौसम के बदलने की संभावना है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार 22 व 23 फरवरी को पंजाब और हरियाणा के साथ चंडीगढ़ में भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 25 से 35 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना है। पिछले काफी दिनों से मौसम एक समान बना हुआ है। शनिवार को अधिकतम तापमान 23.3 डिग्री और न्यूनतम 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। 22 फरवरी को मौसम के करवट लेने के बाद अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री तक पहुंचने के आसार हैं। इसके बाद रात के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें