फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Slap: कंगना को थप्पड़ मारने के मामले में महिला जवान निलंबित, एफआईआर के लिए शिकायत दी

Thu, 06 Jun 2024 07:15 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

Kangana Ranaut Slapped: लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हराया है। आज चंडीगढ़ से दिल्ली जाते समय मोहाली एयरपोर्ट पर महिला सिपाही ने कंगना रनौत को थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
महिला जवान और कंगना रनौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की मंडी की नवनिर्वाचित सांसद कंगना रनौत को गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर एक सीआईएसएफ जवान महिला ने थप्पड़ मार दिया। वाक्य उसे समय हुआ जब कंगना चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही थीं। बताया जा रहा है कि किसानों पर कंगना के दिए बयान को लेकर महिला सिपाही नाराज थी।

विज्ञापन



 

सूत्रों के अनुसार कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई के लिए शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जब चैकिंग कर रही थीं तो वहां उपस्थित सीआईएसएफ में तैनात महिला सुरक्षा कर्मी ने जब उनसे पूछा कि मैडम आप बीजेपी से जीती हैं।

विज्ञापन


आपकी पार्टी किसानों के लिए कुछ क्यों नहीं कर रही। इसको लेकर बहस हो गई। इसके बाद आरोप लग रहे है कि सीआईएसएफ की महिला कर्मी ने उन्हें थप्पड़ लगा दिया। हालांकि एयरपोर्ट से सीईओ की ओर से जानकारी जुटाई जा रही है।
 

लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट पर भाजपा प्रत्याशी बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत के सिर जीत का ताज सजा है। कंगना ने मंडी की बाजी मार ली, वहीं कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह को हार का सामना करना पड़ा है।
 

संसदीय क्षेत्र मंडी के चुनावी रण में 10 प्रत्याशी उतरे थे। मंडी सीट पर देशभर की नजरें लगी हुई थीं। मुख्य मुकाबला कंगना और विक्रमादित्य सिंह के बीच ही रहा। कंगना ने कुल 5,37,022 वोट हासिल किए।

कंगना ने जारी किया वीडियो संदेश
कंगना ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि नमस्ते दोस्तों, मुझे बहुत सारे फोन आ रहे हैं, मीडिया के भी और मेरे शुभचिंतकों के भी। सबसे पहले तो मैं आपको बता दूं कि मैं सुरक्षित हूं। आज चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जो हादसा हुआ। सिक्योरिटी चेक के दौरान जैसी ही मैं निकली तो दूसरे कमरे से एक महिला सुरक्षाकर्मी निकली और उन्होंने मुझे साइड से आकर मेरे फेस पर हिट किया और मुझे गालियां देने लगीं।

जब मैंने उनसे पूछा कि आप ऐसा क्यों कर रही हैं तो उनका कहना था कि वो किसान आंदोलन की समर्थक है। मैं सुरक्षित हूं और मेरा सवाल यह है कि जो आतंकवाद और उग्रवाद पंजाब में बढ़ रहा है, हम उससे किस प्रकार से निपटेंगे।

सोशल मीडिया पर महिला जवान का वीडियो वायरल
थप्पड़ कांड के बाद सीआईएसएफ महिला जवान का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
 

जिसमें वह कर रही हैं कि किसान आंदोलन को लेकर जब बयान दिया तब मेरी मां भी वहां बैठी थी। 

सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल को निलंबित

सीआईएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के मामले में सीआईएसएफ ने महिला कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। बताया कि उसके खिलाफ स्थानीय पुलिस स्टेशन में एफआईआर के लिए शिकायत दी है।

विज्ञापन

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा जांच जारी

भाजपा नेता कंगना रनौत को सीआईएसएफ की महिला कांस्टेबल द्वारा थप्पड़ मारे जाने पर हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि जांच चल रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह दुखद है कि सुरक्षा में शामिल एक व्यक्ति इसमें शामिल है। जो कुछ भी हुआ वह गलत था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें