फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विमिंग पूल में डूबने से बच्चे की मौत, तैराकी सीखने आया था

Thu, 02 Jun 2016 12:02 PM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
गमाडा के स्विमिंग पूल में डूबा 12 साल का बच्चा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) के स्विमिंग पूल में बुधवार को तैराकी सीखने आए किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रिंयाशू मलिक (14) के रूप में हुई। वह मूलरूप से हिसार का रहने वाला था। प्रियांशू मलिक के पिता रणबीर सिंह मलिक चंडीगढ़ में नौकरी करते हैं। वहीं, सेक्टर-41डी में रहते हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रियांशू ने दो दिन पहले ही फेज-6 स्थित गमाडा के स्विमिंग पूल में रजिस्ट्रेशन कराया था। स्विमिंग पूल के मैनेजर मलकीत सिंह के मुताबिक, प्रियांशू के रजिस्ट्रेशन के बाद वह तैराकी सीखने के लिए आया था। प्रियांशू के पिता ने खुद ही उसको तैराकी सिखाने की बात कही थी।

मलकीत ने बताया कि बुधवार सुबह जिस समय यह घटना हुई उस समय प्रियांशू के खुद उसे तैराकी सीखा रहे थे। करीब सुबह सात बजे स्विमिंग पूल के चार फुट गहरे एरिया में प्रियांशू संभलने के प्रयास में पीछे की ओर गिरा था। इसके बाद उसे तुरंत बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


फेज-1 थाने के एएसआई सुलेख चंद के मुताबिक, प्रियांशू के पिता ने लिखित में दी है कि उनके बेटे की मौत हार्ट अटैक से हुई है। इसके बाद वह एसडीएम के सामने पेश हुए थे। इस कारण बिना पोस्टमार्टम कराए ही प्रियांशू का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि इस मामले में किसी तरह की कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।

दो दिन पहले भी हुई थी घटना
बुधवार को गमाडा के स्विमिंग पूल तैराकी सीखने आए किशोर की मौत हो गई। वहीं, दो दिन पहले मोहाली के औरा वसीला रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में भी एक व्यापारी की मौत स्विमिंग के दौरान हो गई थी। उसे भी तैरना नहीं आता था। इसके बावजूद भी वह पूल के गहराई वाले एरिया में चले गए थे।

एक दिन पहले खराब हुए सीसीटीवी कैमरे
गमाडा के स्विमिंग पूल में हुई बुधवार को हुई घटना के बाद प्रबंधकों से वहां लगे  सीसीटीवी कैमरों की जानकारी ली गई। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही हाई वोल्टेज के कारण यहां कई उपकरण जल गए थे। इस वजह से सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें