मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता अमरिंदर गिल ने बताया कि उनकी नई एलबम ‘जुदा-2’ अगले महीने रिलीज होने जा रही है।
इस एलबम में उन्होंने लोगों के लिए को कुछ नया पेश करने की कोशिश की है। अमरिंदर ने बताया, एलबम में आठ गीत हैं जो लोगों को जरूर पसंद आएंगे।
गिल चंडीगढ़ कार्निवाल में परफॉर्मेंस के लिए अमरिंदर शहर आए हुए थे। शनिवार की शाम उन्होंने अपने गीतों से युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
उन्होंने कहा कि इस समय पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री तेजी से बढ़ रही है, लेकिन अभी भी अभिनेताओं को अपनी पसंद की फिल्में नहीं मिल रही हैं...।
उन्हें डायरेक्टर के बताए सब्जेक्ट पर ही काम करना पड़ रहा है। ...और डायरेक्टर्स-प्रोड्यूसर को चाहिए सिर्फ कॉमेडी सब्जेक्ट। इसलिए इन दिनों धड़ाधड़ कॉमेडी पंजाबी फिल्में बन रही हैं।
गिल का कहना है कि डायरेक्टर व प्रोड्यूसर नए सब्जेक्ट पर रिस्क नहीं ले रहे हैं, लेकिन अब कुछ बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल तक पंजाबी फिल्में कुछ नए सब्जेक्ट पर बनेंगी। वह खुद भी अगले साल की शुरुआत में दो फिल्में शुरू कर रहे हैं।
परिवार को दिया पूरा साल
अमरिंदर गिल ने कहा कि उन्होंने इस साल फिल्मों से ब्रेक लिया है। इस साल उन्होंने कोई नई फिल्म नहीं शुरू की। ये पूरा साल उन्होंने अपने परिवार को दिया है। इसके अलावा उन्होंने इस साल अपनी नई एलबम पर भी काम किया है।