फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आज से चंडीगढ़ कार्निवल, तीन दिन मस्ती और मनोरंजन का फुल डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
लेजर वैली में सजेगी संगीत, कला और मनोरंजन की महफिल, 12 जगह पार्किंग तय, प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे उद्घाटन21 नवंबर को गिप्पी ग्रेवाल और 22 को जावेद अली की लाइव परफॉर्मेंस, पहले दिन हिमाचल पुलिस बैंड मचाएगा धूम
विज्ञापन

गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट के 15 फ्लोट्स होंगे आकर्षण, मोटरसाइकिल के पहियों पर तैयार 10 नए स्ट्रक्चर भी दिखेंगे
कार्निवल में पहुंचने से पहले जान लें पार्किंग के ठिकाने, दो पिक एंड ड्रॉप पॉइंट तय टोइंग और हुड़दंग पर होगी कार्रवाई

माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। तीन दिन संगीत की धूम, पंजाबी गीतों पर थिरकते कदम, जायकेदार खानपान, रंग-बिरंगे फ्लोट्स और खरीदारी का मौका... यानी इस वीकेंड चंडीगढ़ में मनोरंजन का पूरा पैकेज मिलने वाला है। चंडीगढ़ कार्निवल-2026 शुक्रवार से सेक्टर-10 की लेजर वैली में शुरू होगा। 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन का उद्घाटन शुक्रवार को प्रशासक गुलाब चंद कटारिया करेंगे। इस बार सबसे बड़ा आकर्षण पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल और बॉलीवुड गायक जावेद अली की लाइव परफॉर्मेंस होगी। कार्निवल में जाने का प्लान बना रहे हैं तो पार्किंग की चिंता भी छोड़ दीजिए। ट्रैफिक पुलिस ने 12 स्थानों पर पार्किंग और दो पिक एंड ड्रॉप पॉइंट तय किए हैं।

तीन दिन, तीन रंग और संगीत की तीन खास शामें
कार्निवल के पहले दिन 20 नवंबर को हिमाचल पुलिस बैंड की लाइव प्रस्तुति से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज होगा। 21 नवंबर को पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल अपने लोकप्रिय गीतों से समां बांधेंगे। वहीं 22 नवंबर को बॉलीवुड गायक जावेद अली की आवाज कार्निवल की अंतिम शाम को खास बनाएगी। उनकी लाइव परफॉर्मेंस इस आयोजन के प्रमुख आकर्षणों में शामिल होगी।
विज्ञापन

15 फ्लोट्स, 10 नए स्ट्रक्चर और 50 स्टॉल पर मिलेगी मस्ती
गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ आर्ट में करीब 15 आकर्षक फ्लोट्स तैयार किए गए हैं। इनमें 10 फ्लोट्स मोटरसाइकिल के पहियों पर आधारित नए स्ट्रक्चर के रूप में तैयार किए गए हैं, जो लोगों का ध्यान खींचेंगे। कार्निवल में खाने-पीने के व्यंजनों, मनोरंजक गेम्स, होम डेकोर और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े कुल 50 स्टॉल लगाए जाएंगे। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए भी विशेष स्टॉल होंगे। यानी यहां परिवार के साथ घूमने, खाने-पीने, खरीदारी और मनोरंजन का मौका मिलेगा।
सेक्टर-10 से 17 तक 12 जगह पार्किंग, दो पिक एंड ड्रॉप पॉइंट
कार्निवल में भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने 12 स्थानों पर पार्किंग तय की है। सेक्टर-10 में आर्मी टैंक के पास ओपन ग्राउंड, आर्ट कॉलेज के सामने कच्ची पार्किंग और स्केटिंग रिंग ग्राउंड में वाहन खड़े किए जा सकेंगे। सेक्टर-9 में चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड और यूटी सचिवालय के पीछे पार्किंग मिलेगी। पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे से केंद्रीय सदन तक और मध्य मार्ग पर सेक्टर-9 के एससीओ के सामने भी पार्किंग रहेगी। सेक्टर-16 में रोज गार्डन के मुख्य गेट के सामने और पीछे, जबकि सेक्टर-17 में होटल ताज, टीडीआई मॉल के सामने और मल्टीलेवल पार्किंग समेत निर्धारित स्थलों पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
लोगों को उतारने और वापस ले जाने के लिए सेक्टर-9 स्थित कार्यालयों के पीछे और सेक्टर-10 में स्केटिंग रिंग के पीछे स्लिप रोड पर पिक एंड ड्रॉप पॉइंट बनाए गए हैं। ट्रैफिक पुलिस ने साइकिल ट्रैक, पैदल रास्तों और नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े नहीं करने की अपील की है। यहां पार्क वाहनों का चालान करने के साथ टोइंग भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें