फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ बुक फेयर में आइए, जीतिए और ले जाइए फ्री

Wed, 13 Nov 2013 10:25 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल बुक ट्रस्ट ऑफ इंडिया (एनबीटी) के सहयोग से चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे चंडीगढ़ बुक फेयर-2013 के दौरान बाल दिवस पर प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार में किताबें दी जाएंगी।
विज्ञापन


बुधवार से शुरू होने वाले बुक फेयर के दूसरे दिन वीरवार को बाल दिवस पर जहां चंडीगढ़ साहित्य अकादमी की ओर से सुबह स्कूल और कालेज के विद्यार्थियों के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, वहीं शाम को विशेष कार्यक्रम होंगे।

बाल दिवस पर इन प्रतियोगिताओं को जीतने वालों को एनबीटी की ओर से किताबें पुरस्कार के तौर पर दी जाएंगी। प्रशासन भी प्रतियोगिता जीतने वालों को अपनी तरफ से पुरस्कार देगा।
विज्ञापन


इस दिन बुक फेयर में आने वाले बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी मिलेगी। बुक फेयर के दौरान बच्चों के लिए अलग कोना बनाया गया है।

एक तरफ जहां बच्चों के लिए चिल्ड्रन कार्नर होगा, वहीं दूसरी तरफ इलेस्ट्रेटर्स कार्नर बनाया गया है। कैलीग्राफी वर्कशॉप के अलावा कई प्रतियोगिताएं होंगी।

कैरियर डेस्क में होगी काउंसिलिंग
बुक फेयर में कैरियर डेस्क भी स्थापित किया जा रहा है। स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की ओर से बुक फेयर में आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

16 नवंबर को प्रकाशन को कैरियर के विकल्प के तौर पर बनाने के विषय पर कैरियर टॉक होगी और 17 नवंबर को बुक ग्राफिक डिजाइन को कैरियर के तौर पर बनाने के विषय पर कैरियर टॉक होगी।


बुक फेयर में आज
बुक फेयर में हिस्सा लेने के लिए अधिकतर प्रकाशक चंडीगढ़ आ चुके हैं। बुधवार को सुबह 11 बजे के बाद सभी प्रकाशक अपना स्टाल शुरू कर देंगे।

बुक फेयर का औपचारिक उद्घाटन शाम चार बजे चंडीगढ़ के प्रकाशक और पंजाब के राज्यपाल शिवराज पाटिल करेंगे। इस दौरान प्रशासन के सभी आला अधिकारी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


अमर उजाला बुक फेयर में मीडिया पार्टनर हैं। उद्घाटन के बाद शाम 6.30 बजे ऑथर टॉक में उड़न सिख मिल्खा सिंह लोगों से रूबरू होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें