फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: कैंबवाला में कबाड़ी की दुकान के पास बम मिलने से हड़कंप, माैके पर पहुंचे अधिकारी, सेना को बुलाया

Sat, 08 Feb 2025 03:54 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

बम को निष्क्रिय किया जा रहा है। ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्शन टीम और अन्य टीमें जांच में जुट गई हैं। बम मिलने वाली जगह को खाली करवा लिया गया है।
 
विज्ञापन
कैंबवाला में मिला बम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के कैंबवाला में कबाड़ी की दुकान के पास बम मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी है। बम को निष्क्रिय किया जा रहा है। ऑपरेशन सेल, बम डिटेक्शन टीम और अन्य टीमें जांच में जुट गई हैं। बम मिलने वाली जगह को खाली करवा लिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


एक महिला ने राहुल कार वाश के नजदीक बम मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। बता दें कि इस तरह के बम शेल पहले भी शहर में मिल चुके हैं।

एएसआई ऋषि कुमार ने बताया कि हमें सिर्फ इतना पता है कि एक डेड शेल मिला है। इसे हटाने के लिए सेना यहां आएगी। सुरक्षा के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और आम लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। एक स्क्रैप डीलर को अपने पुराने स्क्रैप में बम मिला। इस तरह के मामले पहले भी हो चुके हैं। हमें सुबह 9:30 बजे सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें