फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ ने पहली पारी की बढ़त से हिमाचल को दी मात, मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर 16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे बलरामजी दास टंडन मेमोरियल अंडर-16 मल्टी-डे क्रिकेट टूर्नामेंट में चंडीगढ़ ए ने हिमाचल प्रदेश के खिलाफ रोमांचक मुकाबला जीत लिया। टीम ने पहली पारी की बढ़त का फायदा उठाया।
हिमाचल प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और मेजबान टीम को 199 रनों पर रोक दिया। चंडीगढ़ की ओर से इशांत रावत ने 55 रन की शानदार पारी खेली, जबकि गुरशरण सिंह ने 40 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम 109 रन पर ढेर हो गई। अलिफ (4/40), शुभम धीमान (3/26) और रूहान शर्मा (3/14) की घातक गेंदबाजी ने विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। इससे चंडीगढ़ को 90 रनों की पहली पारी की बढ़त मिली।
विज्ञापन

दूसरी पारी में चंडीगढ़ ने 47.3 ओवर में 154/7 पर पारी घोषित की। गुरशरण सिंह नाबाद 40 और इशांत रावत 32 रन पर आउट हुए। हिमाचल की ओर से आदिश मिन्हास ने 4 विकेट चटकाए। दूसरे दिन के अंतिम सत्र में हिमाचल प्रदेश ने 15 ओवर में 57/2 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें