फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: बार एसोसिएशन चुनाव के लिए बैलेट पेपर से मतदान, देर रात तक आएगा नतीजा

Fri, 28 Feb 2025 03:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

अध्यक्ष पद के लिए अशोक चौहान और सुनील टोनी के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए गगनदीप गोयल, गुरदेव सिंह और संदीप गुज्जर के बीच मुकाबला है। सचिव पद के लिए अमीश शर्मा और विवेक मोहन शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
चंडीगढ़ बार एसोसिशन चुनाव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ जिला कोर्ट में बार एसोसिएशन चुनावों के लिए सुबह साढ़े 9 बजे से वोटिंग शुरू हो गई। वोटिंग शाम चार बजे तक होगी। प्रधान सहित उपप्रधान और सचिव पद के लिए कई उम्मीदवार मैदान में है। 
विज्ञापन


चुनाव ईवीएम के बजाय बैलेट पेपर के जरिए हो रहे हैं इसलिए चुनाव के नतीजे देर रात करीब 12 बजे तक आने की उम्मीद है। दोपहर तीन बजे तक करीब 1237 अधिवक्ताओं द्वारा वोट डाली जा चुकी है और उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

वहीं, प्रधान पद के लिए प्रत्याशी अशोक चौहान के नामांकन को लेकर एक अधिवक्ता की ओर से दी गई शिकायत को बार काउंसिल ने वीरवार को खारिज कर दिया था। ऐसे में अब प्रधान के लिए अशोक चौहान के अलावा सुनील टोनी के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि महिला अधिवक्ता पूजा दीवान को निर्विरोध रूप से पहले ही संयुक्त सचिव पद जबकि एग्जीक्यूटिव सदस्य के लिए जीएस कौशल और हिमांशु वर्मा को चुना जा चुका है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार डीबीए के अध्यक्ष पद के लिए अशोक चौहान और सुनील टोनी के बीच कड़ा मुकाबला है। दोनों पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उपाध्यक्ष पद के लिए गगनदीप गोयल, गुरदेव सिंह और संदीप गुज्जर के बीच मुकाबला है। सचिव पद के लिए अमीश शर्मा और विवेक मोहन शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। संयुक्त सचिव पद के लिए पूजा का केवल एक नामांकन आया था जो पहले ही निर्विरोध चुनी जा चुकी है। इसके अलावा कोषाध्यक्ष पद के लिए बलवंत सिंह, उज्ज्वल, मंदीप सिंह कलेर और सुनील कुमार पांडे मैदान में हैं। इसके अलावा लाइब्रेरी सचिव पद के लिए अरुण जांगड़ा और दिनेश कुमार के बीच मुकाबला है। रिटर्निंग अधिकारी दविंदर सिंह ने बताया कि सुबह 9.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक मतदान हो रहा है। वोटिंग के लिए बार से जुड़े 2243 पात्र मतदाता अधिवक्ता है। वोटिंग के  बाद देर रात नतीजे आ जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें