फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: राष्ट्रीय स्कूल खेलों में चंडीगढ़ तीरंदाजी टीम ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 69वें राष्ट्रीय स्कूल खेल 2025–26 में चंडीगढ़ तीरंदाजी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 6 से 10 जनवरी 2026 तक रांची में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के शीर्ष युवा तीरंदाजों ने भाग लिया। कई राज्यों की मजबूत टीमों के बीच चंडीगढ़ टीम ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। कंपाउंड वर्ग में निरंतर शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम ने रजत पदक जीता। रजत पदक जीतने वाली टीम में दर्श शर्मा, प्रणव मलिक, गुलशन चौधरी और नवनीत सिंह धारीवाल शामिल रहे। टूर्नामेंट में अनुभवी कोच कुलबीर सिंह और अंशु यादव के मार्गदर्शन ने खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें