फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women Premier League: महिला प्रीमियर लीग में चंडीगढ़ की तीन बेटियों का कमाल... जश्न में डूबे परिजन

Tue, 14 Feb 2023 04:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संजीव पंगोत्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

मुंबई में बोली का आयोजन सोमवार को किया गया। लीग का आयोजन 4 मार्च से मुंबई में हो रहा है। बोली में कुल 5 टीमों (मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स) ने महिला खिलाड़ियों पर बोली लगाई।
विज्ञापन
हरलीन कौर, तानिया भाटिया और अमनजोत कौर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला प्रीमियर लीग के लिए सोमवार को क्रिकेट खिलाड़ियों की बोली लगाई गई। देश में पहली बार आयोजित इस लीग में ट्राइसिटी की महिला खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। बढ़ई की बेटी अमनजोत कौर को बेस प्राइज 30 लाख से अधिक 50 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। वहीं मोहाली की हरलीन देयोल को 30 लाख रुपये के बेस प्राइज पर गुजरात जायंट्स ने और चंडीगढ़ की विकेटकीपर तानिया भाटिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख में खरीदा। बेटियों के लीग में शामिल होने पर उनके परिजनों पर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन


मुंबई में बोली का आयोजन सोमवार को किया गया। लीग का आयोजन 4 मार्च से मुंबई में हो रहा है। बोली में कुल 5 टीमों (मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, आरसीबी, गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स) ने महिला खिलाड़ियों पर बोली लगाई। इस नीलामी के लिए बीसीसीआई ने जिन खिलाड़ियों को शामिल किया थाए उनमें ट्राइसिटी की पांच महिला क्रिकेट खिलाड़ी तानिया भाटिया, पारुषी प्रभाकर, काश्ची गौतम, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर शामिल रहीं।

पिता ने कहा- बेटी का सपना पूरा हुआ, परिवार को दी सबसे बड़ी खुशी
अमनजोत कौर के पिता भूपिंदर बढ़ई हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में बेटी को मुंबई इंडियंस टीम में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि आज बेटी से पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया है। अमनजोत कौर परिवार की बड़ी बेटी है। पिता ने कहा कि बेटी की कड़ी मेहनत का नजीता है कि आज पहली महिला प्रीमियर लीग में खेलेगी। बेटी का यह सपना था कि जब भी महिलाओं के लिए फटाफट क्रिकेट लीग की शुरुआत होगी तो वह लीग का हिस्सा जरूर बनेगी। आज उसका सपना पूरा हुआ।
विज्ञापन


बेटी के लिए काम भी छोड़ दिया था
भूपिंदर ने पुराने दिनों के बात बताते हुए कहा कि बेटी को क्रिकेट के प्रति काफी लगाव था। इसे देखते हुए जैसे तैसे उसे क्रिकेट अकादमी पर डाला। उस समय सेक्टर 26 के सरकारी स्कूल में क्रिकेट अकादमी को कोच नागेश चलाते थे। उनके पास बेटी को भेजा। रोजाना उसे लेकर जाना और वहां बैठकर उसे देखना और शाम को वापस लेकर आना। उसकी ट्रेंनिंग के लिए बढ़ई का काम भी छोड़ दिया था। उस समय परिवार का गुजरा मुश्किल से होता था।

बेटी पर गर्व, क्रिकेट के प्रति जुनून ने उसे मुकाम तक पहुंचाया
हरलीन देयोल को गुजरात जायंट्स ने चालीस लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे उनके परिवार में खुशी का माहौल हैं। मां चरणजीत कौर ने कहा कि बेटी की क्रिकेट के प्रति लगन ने आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है। पूरे परिवार को बेटी पर गर्व है कि वह इस लीग के शुरुआती संस्करण का हिस्सा बनेगी।

शहर से सीखा क्रिकेट खेलना
हरलीन देयोल ने अपने क्रिकेट की शुरुआती ट्रेनिंग सेक्टर- 36 स्थित जीएनपीएस अकादमी से ली। यहां पर सीनियर कोच रहे चुके आरपी सिंह से ट्रेनिंग ली। आरपी सिंह अब इस दुनिया में नहीं हैं। इनसे ट्रेंनिंग लेने के बाद इस खिलाड़ी ने पहले पंजाब की टीम से खेलना शुरू किया। इसके बाद बेहतर प्रदर्शन करते हुए भारतीय सीनियर टीम में जगह बनाई। हरलीन देयोल सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज की छात्रा हैं।

सचिन तेंदुलकर भी हैं इस खिलाड़ी के मुरीद
हरलीन देयोल ने पिछले वर्ष इंग्लैंड और भारत के बीच टी-20 सीरीज में बड़ा कारनामा कर दिखाया था। पहले मैच में हरलीन देयोल ने इंग्लैंड की बल्लेबाज एमी जोंस का बाउंड्री लाइन पर हवा में उछलते हुए हैरत भरा कैच लेकर पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। इस कैच का सोशल मीडिया वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इसके बाद सचिन तेंदुलकर ने भी हरलीन की जमकर तारीफ की थी।

तानिया भाटिया की मां बोलीं- बेहद खुशी मिली, लड़कों की तरह मिलेगा मान सम्मान
पंजाब से खेलने वाली और चंडीगढ़ की एमसीएम डीएवी कॉलेज-36 की छात्रा तानिया भाटिया के परिवार में भी खुशी का माहौल है। मां सपना भाटिया ने कहा कि बोली के पहले चरण में जब बेटी को किसी टीम ने नहीं शामिल किया तो काफी निराश हो गई थी। इसके बाद जब दूसरे चरण में बेटी को दिल्ली टीम ने शामिल किया तो बेहद खुशी हुई। अब शहर की बेटियों को लड़कों के आईपीएल की तर्ज पर ख्याति मिलेगी।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें