फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में चंडीगढ़ और हिमाचल का मुकाबला ड्रॉ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी एलीट ग्रुप का मुकाबला चंडीगढ़ और मेजबान हिमाचल प्रदेश के बीच बुधवार को ड्रॉ पर समाप्त हुआ। मैच की सबसे बड़ी विशेषता हिमाचल के कप्तान मृदुल सुरूच की शानदार बल्लेबाजी रही। उन्होंने पहली पारी में दोहरा शतक जड़ने के बाद दूसरी पारी में भी 122 रन की उम्दा पारी खेली।
विज्ञापन

हिमाचल की पहली पारी 503 रन के विशाल स्कोर पर समाप्त हुई। चंडीगढ़ की टीम 376 रन पर सिमट गई। चंडीगढ़ की ओर से राघव वर्मा (112), अधिराज (85) और कप्तान नील धालीवाल (85) ने शानदार पारियां खेलीं। पहली पारी में 127 रन की बढ़त हासिल करने के बाद हिमाचल ने दूसरी पारी में भी आक्रामक खेल दिखाया। कप्तान मृदुल के अलावा कबीर (60) और अमनप्रीत सिंह (50) ने अर्धशतक लगाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। चंडीगढ़ की ओर से जसकीरत सिंह मेहरा सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 3 विकेट हासिल किए। हिमाचल प्रदेश जब 281/6 के स्कोर पर पहुंचा। दोनों टीमों ने आपसी सहमति से मैच ड्रॉ घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें