फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर एक और फ्लाईओवर

Thu, 21 Nov 2013 12:49 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-अंबाला मुख्य मार्ग पर टैफिक समस्या के हल के लिए फ्लाईओवर निर्माण के लिए सर्वे शुरु हो गया है। यह सर्वे फ्लाईओवर का निर्माण करने वाली कंपनी जीएमआर की ओर से सीईए निजी कंपनी द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन


जिसकी टीम गत् सोमवार से सर्वे में जुटी हुई है जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट कंपनी को सौंप देगी।

डेराबस्सी में मुख्य मार्ग पर सर्वे कर रही सीईए के टीम के अधिकारियों ने बताया कि वह मौके की पुरी रिपोर्ट तैयार कर रहे है।

इसमें फ्लाईओवर बनने वाली जगह में सड़क की चौड़ाई, आसपास ईमारतों की ऊचांई व टैफिक समस्या के बारे में पुरी रिपोर्ट शामिल होगा। उन्होंने बताया कि सर्वे रिपोर्ट के बाद ही इसका डिजाइन को फाइनल किया जाएगा। उसके बाद इसका निर्माण शुरु होगा।

नेशनल हाईवे अथारिटी विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस महीने के अंत में या दिसंबर में फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।

बता दें कि चंडीगढ़-अंबाला फोर लेन बनने के बाद डेराबस्सी में फ्लाईओवर न बनने के शहर दो भागों में बंट गया था।

इसके एक ओर पुराना शहर तहसील, एसडीएम कार्यालय, अदालत परिसर, लाईबरेरी, मुख्य बाजार, अनाज मंडी, सबजी मंडी जबकि दुसरी ओर पुलिस स्टेशन, सिविल अस्पताल, बीपीओ कार्यालय, सरकारी कालेज, गुलाबगढ़, कालेज व बरवाला सड़क पर स्थित सहित वार्ड नंबर एक, दो व तीन की दर्जनों रिहायशी कालोनिया स्थित है।
विज्ञापन


इसके अलावा सब डिवीजन के गांव भी दोनों ओर बंट गए थे। यहां से रोजाना भारी गिणती लोग अपनी रोजमर्रा कार्यों के लिए मुख्य मार्ग को पार करते है लेकिन यहां पर हर समय भारी यातायात होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


इस समस्या से जूझ रहे शहरवासी पिछले लंबे समय से मुख्य मार्ग पर फ्लाईओवर का निर्माण करने की मांग कर रहे थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें