फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु यात्रा के शौकीनों के लिए बुरी खबर, बंद रहेंगी 19 फ्लाइट

Fri, 25 Mar 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विमान में बम की सूचना
विज्ञापन
इंटरनेशनल फ्लाइट के संचालन के लिए इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी कमर कस चुकी है।  इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से विमानन कंपनियों को यह नोटिस जारी किया गया है कि पांच रविवार कोई भी विमानन कंपनी टिकट की बिक्री न करे। 10 अप्रैल से अगले पांच रविवार तक 19 फ्लाइटों का संचालन बंद रहेगा।
विज्ञापन


इंटरनेशनल एयरपोर्ट केरनवे का 800 फीट का निर्माण  पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और इंटरनेशनल एयरपोर्ट  अथॉरिटी की मीटिंग केबाद यह फैसला लिया गया है कि इस काम को पूरा करने केलिए 10 , 17, 24 अप्रैल , 1 और 8 मई को विमानों की उड़ान बंद रखी जाएगी।  इस दौरान रनवे का काम पूरा किया जाएगा।

इंटरनेशनल फ्लाइट का संचालन न करने पर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। इस पर एयरपोर्ट अथॉरिटी को 10 दिन में फ्लाइट नहीं चलाने पर हलफनामा दायर करने को कहा गया है। हाईकोर्ट भी एयरपोर्ट अथॉरिटी को फटकार लगाते हुए पूछ चुका है कि अभी तक  इंटरनेशनल फ्लाइट क्यों नहीं चलाई गई है। इसके जवाब में अथॉरिटी ने कहा है कि काम को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


एयरपोर्ट पर रहा हाई अलर्ट
इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बम की अफवाह की काल आने के बाद दिनभर बुधवार को सर्च अभियान चलाया गया है। इस अभियान में सीआईएसएफ, पंजाब पुलिस की टीमें शामिल थीं। वहीं एयरपोर्ट के एक किलोमीटर पहले ही पंजाब पुलिस की ओर से गाड़ियों की चेकिंग की गई।  

कोट-------
अगले 10 अप्रैल से पांच रविवार तक 19 फ्लाइटों का संचालन नहीं होगा। इसके लिए स्पाइस जेट, जेट एयरवेज, एयर एशिया, एयर इंडिया, इंडिगो, गो एयर को सूचना दे दी गई है कि वे इन पांचों रविवार के लिए टिकट की बिक्री न करें। इस दौरान अधूरे काम को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन


सुनील दत्त, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें