सेक्टर 17 आईएसबीटी पर रही यात्रियों की भारी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ा। एक तरफ रनवे अपग्रेडेशन के कारण इंटरनेशनल से विमानों का संचालन बंद रहा। उधर दोपहर 12 बजे दिल्ली जाने वाली शताब्दी भी बंद थी। इसके कारण सारा भार वोल्वो बसों पर आ पड़ा।
लेकिन यात्रियों की भारी संख्या के चलते वोल्वो के लिए लोगों को घंटों लाइनों में खड़ा होना पड़ा और फिर भी सीट न मिलने पर उनको सामान्य बसों में यात्रा के लिए मजबूर होना पड़ा। रनवे अपग्रेडेशन के कारण इंटरनेशनल एयरपोर्ट रविवार को पूरी तरह बंद कर दिया गया। इसके कारण यात्रियों के पहले से खरीदे टिकट कैंसिल हो गए। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से दोपहर 12 बजे चलने वाली शताब्दी ट्रेन भी बंद थी। इस कारण सेक्टर - 17 बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़ अधिक रही। यात्रियों की संख्या बढ़ जाने के कारण वोल्वो और एसी बसों में भी सीटें नहीं मिलीं और लोगों को सामान्य बसों से यात्रा करनी पड़ी।
वेब कैब ने वसूला बढ़ा किराया
सेक्टर - 17 बस स्टैंड से वेब टैक्सी लेने वाले सुधीर शर्मा ने बताया कि शहर से दिल्ली जाने वाली वेब कैब का किराया रोजाना 2000 हजार रुपये होता है। रविवार को उनको 2800 रुपये किराया चुकाना पड़ा।
इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 19 मार्च को रनवे अपग्रेडेशन के कारण 36 फ्लाइटों का संचालन बंद हो गया। अब यह 2 अप्रैल को होगा। बाकि दिन मार्च में अब फ्लाइटों का संचालन होगा।- सुनील दत्त, सीईओ , इंटरनेशनल एयरपोर्ट