फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ एयरपोर्ट के 24 घंटे संचालन के सिर्फ दावे, हकीकत नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से 24 घंटे उड़ान की बात सिर्फ दावे में दिखाई देती है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुताबिक एयरपोर्ट से 24 घंटे उड़ानों का संचालन हो रहा है लेकिन रात 11.25 बजे के बाद कोई भी फ्लाइट नहीं है। एयरपोर्ट से सुबह 5.45 से रात 11.25 बजे तक उड़ानों का संचालन हो रहा है। वहीं, एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से 24 घंटे स्टाफ तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से 25 से अधिक कर्मचारियों को रात के समय उड़ानों के लिए तैनात किया है लेकिन एयरलाइंस रात के समय इंटरनेशनल और डोमेस्टिक उड़ानों के संचालन के लिए तैयार नहीं हैं। एयरपोर्ट से देर रात 11.25 बजे फ्लाइट संख्या 6ई6506 अहमदाबाद से चंडीगढ़ लैंड होती है। इसके बाद सुबह पहली फ्लाइट सुबह 5.45 बजे उड़ान भरती है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 5 घंटे तक कोई भी फ्लाइट न उड़ान भरती है और न ही उतरती है।
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट 24 घंटे संचालित हो रहा है। कई एयरलाइंस से बातचीत चल रही है कि मध्य रात्रि में उड़ानों को शुरू करें। -अजय वर्मा, सीईओ, इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें