फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्किल ओलंपिक: टिकट टू शंघाई पाने के लिए जुटा चंडीगढ़ प्रशासन, ऐसे होगा युवाओं का चयन

Mon, 16 Dec 2019 12:41 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
इस बार चंडीगढ़ प्रशासन 2021 में चीन के शंघाई में होने वाले स्किल ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए टिकट पाने की तैयारी में जुटा हुआ है। इसके लिए एक साल पहले फरवरी, 2020 में आयोजित होने वाले स्किल कंपीटिशन के जरिए युवाओं का चयन किया जाएगा। इसके लिए अब तक चंडीगढ़ में 1731 युवा रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं।
विज्ञापन


इससे पहले स्किल कंपीटिशन वर्ष, 2017 में आयोजित किया गया था। तब चंडीगढ़ के 1227 युवाओं ने हिस्सा लिया था। आपको बता दें कि देश के युवाओं में स्किल डेवलपमेंट के लिए हर 2 साल में यह कंपीटिशन आयोजित किया जाता है। जो कि कौशल विकास योजना के तहत नेशनल स्किल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एनएसडीसी) की ओर से देश के सभी राज्यों में आयोजित किया जाता है।

इस कंपीटिशन में चयनित होने वाले युवाओं को पहले नेशनल और फिर इंटरनेशनल स्तर पर अलग-अलग विधाओं में ट्रेंड किया जाता है। चंडीगढ़ में एक दिसंबर से स्किल कंपीटिशन के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन की आखिरी तिथि 31 दिसंबर है। अभी तक चंडीगढ़ के 1731 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन किया हैं।
विज्ञापन

इस बार 26 नई ट्रेड शामिल की

पिछले स्किल कंपीटिशन में एनएसडीसी की ओर से 17 ट्रेड शामिल की गई थी। इस बार 26 नई ट्रेड शामिल करके इनकी संख्या 43 कर दी गई है और युवा भी नए शामिल किए गए जो इन ट्रेडों में काफी रुझान दिखा रहे हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स में ज्यादा रुझान
एनएसडीसी की ओर से शामिल की गई 43 ट्रेडों में चंडीगढ़ के युवा इलेक्ट्रॉनिक्स में ज्यादा रूचि दिखा रहे हैं। अभी तक 1731 रजिस्ट्रेशनों में 152 युवाओं ने इलेक्ट्रॅानिक्स ट्रेड में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके बाद वेब टेकभनोलॉजी में 111 युवाओं ने और ग्राफिक डिजाइन में 98 युवा रजिस्टर्ड हुए हैं।

गुरशीस रहे थे मेडल ऑफ एक्सीलेंस
शंघाई से पहले रूस के कजान में स्किल ओलंपिक हो चुके हैं। जिनमें चंडीगढ़ के तीन युवाओं ने हिस्सा लिया था। इनमें से शहर के गुरशीस को आईटी सॉल्यूशन के क्षेत्र में मेडल ऑफ एक्सीलेंस मिला था। इसके साथ ही मैडेलियन का अवॉर्ड भी दिया गया था। इसके अलावा ऑर्टस ऑफ कॉलेज, चंडीगढ़ के साहिल कपिल को भी रूस में मेडल मिला था।
विज्ञापन

सचिवालय की शोभा बढ़ा रही साहिल की पेंटिंग

आर्ट्स कॉलेज सेक्टर-10 के स्टूडेंट साहिल कपिल की ओर से बनाई गई एक पेंटिंग इन दिनों सचिवालय की शोभा बढ़ा रही है। साहिल की ओर से बनाई गई लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पेंटिंग की यूटी प्रशासन ने जमकर तारीफ की थी। इसके साथ ही प्रशासन की पहल पर उनकी पेंटिंग सचिवालय परिसर में लगा दी गई थी।

युवाओं के लिए प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच
स्किल कंपीटिशन युवाओं के लिए प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच है। युवाओं में छिपी प्रतिभा को कंपीटिशन के जरिये ही निखारने का काम किया जाता है। इस बार इस कंपीटिशन के लिए युवा काफी रूचि दिखा रहे हैं।
- सचिन राणा, एडीसी, चंडीगढ़
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें