फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर बोले- कोरोना की दूसरी लहर को हराने में कामयाब होंगे, तीसरी को पनपने नहीं देंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कोम्पिटेंट फाउंडेशन की ओर से कोविड-19 के खात्मे के लिए सामूहिक हवन का आयोजन किया गया। भाजपा नेता व आयोजक संजय टंडन ने बताया कि पहले 108 स्थानों पर हवन आयोजित करने की योजना थी, लेकिन यजमानों के उत्साह के चलते इस सामूहिक आयोजन को 300 से भी अधिक स्थानों पर आयोजित किया गया। यू ट्यूब के माध्यम से शहरवासी भी हवन से जुड़े। इस अवसर पर प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने विशेष रूप से शिरकत की और हवन से जुड़े संगठनों को संबोधित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि उनके प्रयास अवश्य ही सार्थक और सफल होंगे। चंडीगढ़ कोविड की दूसरी लहर को सामूहिक रूप से हराने में कामयाब होगा और तीसरी लहर को पनपने नहीं देगा। हवन की परंपरा के महत्व पर बल देते हुए कहा कि कष्टों के निदान के लिए महा मृत्युंजय मंत्र महत्वपूर्ण है, जिसका उच्चारण हर रोज प्रत्येक घर में होना चाहिए। इस दौरान हरिद्वार से स्वामी रसिक महाराज और पंचकूला से स्वामी संपूर्णानंद महाराज ने भाग लेकर यज्ञ के महत्व को बताया।
हवन में भाग लेने वाली संस्थाओं में विश्व हिंदू परिषद, हिंदू पर्व महासभा, केंद्रीय आर्य सभा, अखिल विश्व गायत्री परिवार, पतंजलि योग समिति, देवालय पूजक परिषद, श्री सत्य र्साइं ओल्ड एज होम एंड सेवा सेंटर, भारत विकास परिषद, इंदिरा होलीडे होम, आर्ट ऑफ लीविंग, दिगंबर जैन मंदिर, निरंकारी मिशन, राधास्वामी सत्संग, इस्कॉन मंदिर, गौड़िय मठ मंदिर, बौद्ध मंदिर, सेवा भारती, आरएसएस, जगन्ननाथ मंदिर, श्री नंगली दरबार सेवा समीति, गोशाला-सेक्टर 45 व कैंबवाला, मलोया स्थित वाल्मीकि समाज, हिमाचल महासभा चंडीगढ़, चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ आर्किटेक्चर, स्वामी देवीदयाल इंस्टीट्यूट, विभिन्न मंदिरों के प्रतिनिधियों, भाजपा कार्यालय सहित एकल रूप से मेयर रविकांत शर्मा और स्थानीय पार्षदों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें