फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लाखों लोगों को बड़ी राहत, लाल डोरे के बाहर निर्माण को नियमित करेगा प्रशासन

Sat, 30 Jan 2021 01:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में लाल डोरे के बाहर हुए निर्माण पर सालों से तलवार लटकी हुई थी लेकिन अब प्रशासन उन्हें राहत देने जा रहा है। लाल डोरे के बाहर हुए निर्माण को नियमित करने के लिए प्रशासन एक योजना तैयार करेगा। इस पर 10 फरवरी को होने वाली एडवाइजरी काउंसिल में भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन


पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने शुक्रवार को प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रशासक ने कहा कि चूंकि लाल डोरा क्षेत्र के बाहर बहुत सारे निर्माण और विकास कार्य हुए हैं, इसलिए प्रशासन को इन विकास को नियमित करने के लिए एक योजना तैयार करनी चाहिए। 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 10 फरवरी को होने वाले एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में इस पर विस्तृत रूप से चर्चा की जाए। साथ ही बदनौर ने यह भी कहा कि चंडीगढ़ में कोविड की ड्यूटी के दौरान अगर किसी की भी कर्मचारी की मौत हुई है, तो उसे उचित मुआवजा मिलना चाहिए। प्रशासन ने इसके लिए 50 लाख रुपये मुआवजा देने की योजना बनाई है। बदनौर ने आदेश दिए हैं कि प्रशासक के अधिकारी इस योजना को केंद्र सरकार को भेजे, ताकि मंजूरी मिल सके। गौरतलब है कि पहले सिर्फ स्वास्थ्य कर्मियों को ही मुआवजा देने का प्रावधान था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में इन मुद्दों पर होगी चर्चा 

प्रशासक बदनौर ने एडवाइजरी काउंसिल की बैठक के लिए एजेंडे पर भी अधिकारियों के साथ चर्चा की। तय हुआ कि लाल डोरा, दिल्ली की तर्ज पर नीड बेस्ड चेंज को नियमित करने, मेट्रो, चंडीगढ़ की तरफ भी एयरपोर्ट का गेट खोलने, कलेक्टर रेट कम करने, हुक्का पर प्रतिबंध, दूसरे मेडिकल कॉलेज, गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता देने समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

प्रशासक ने इंटरनेशनल शूटिंग रेंज, सेक्टर-18 से गवर्नमेंट प्रिंटिंग प्रेस में बन रहे एंटीक कार म्यूजियम, सरदार बेअंत सिंह इंडिया इंटरनेशनल सेंटर आदि के विकास कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना की वजह से धीमी हुई रफ्तार को तेज किया जाए, ताकि समय पर इन परियोजनाओं को पूरा किया जा सके।

11 फरवरी से खुलेंगे कॉलेज, एक फरवरी से स्कूल
प्रशासक के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया कि 11 फरवरी से शहर के कॉलेजों को पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। हालांकि कॉलेज में कक्षाएं लगने के साथ ऑनलाइन कक्षाएं भी पहले की ही तरह चलती रहेंगी। इसके अलावा छठी से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए भी एक फरवरी से सरकारी स्कूल खोल दिए जाएंगे।

बदनौर ने कहा कि केंद्र सरकार ने समारोहों में शामिल होने पर लगाए सभी प्रतिबंधों को खत्म कर दिया है। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से जल्द दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। प्रशासक ने लोगों से आग्रह किया कि वे कोविड-19 के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और मास्क पहने रहें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें