फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पानी का कनेक्शन लेना अब आसान नहीं, ये शर्त पूरी करनी होगी

Sun, 09 Jul 2017 03:19 PM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
Water Tap
विज्ञापन
चंडीगढ़ में अब पानी का कनेक्शन लेना आसान नहीं होगा, बल्कि एक ये शर्त पूरी करनी होगी। विभाग ने इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। अब पलसौरा, कजेहड़ी, बुडैल, बुटरेला, अटावा, बढहेड़ी, डडूमाजरा, हल्लोमाजरा और मनीमाजरा के लोगों को बिना बिल्डिंग का नक्शा दिखाए पानी का कनेक्शन नहीं मिलेगा। अतिरिक्त कमिश्नर ने चीफ इंजीनियर को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रशासन की ओर से फरवरी माह में ही गांव के नए बिल्डिंग बायलाज पास किए हैं जिसके तहत इमारतों के नक्शे पास होने हैं।
विज्ञापन


बिना नक्शा पास करवाएं पानी का कनेक्शन न मिलने की सबसे ज्यादा परेशानी उन हजारों इमारतों को झेलनी पड़ेगी जिन्होंने लाल डोरे के बाहर निर्माण किया हुआ है। जबकि लाल डोर के अंदर भी कई इमारतें ऐसी हैं जिन्होंने अस्थायी पानी का कनेक्शन लिया हुआ है। उन्हें भी स्थायी कनेक्शन लेने के लिए नक्शा पास करवाकर उसे नगर निगम को दिखाना होगा।

नगर निगम के अनुसार ऐसा करके जो अवैध निर्माण हो रहे है उन पर लगाम लगेगी। मालूम हो कि गांव वासी पहले से लाल डोरे के बाहर बने मकानों को रेगुलर करने की मांग कर रहे हैं। चीफ इंजीनियर अतिरिक्त कमिश्नर के निर्देश सभी एसडीओ और जेई स्तर के कर्मचारियों को कार्रवाई के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

मीटर खराब है या नहीं लगा तो लगवा लें अच्छा होगा

water logo
यदि आपके घर का पानी का मीटर खराब है तो जल्द इसे बदलवा लें नहीं तो नगर निगम आपके पानी का बिल पर मोटा जुर्माना लगाने जा रहा है। जबकि कई लोगों को भी जुर्माने केसाथ बिल आ भी चुका है। इसके साथ ही जिन घरों में बिना मीटर का अब तक फ्लैट रेट पर पानी का बिल आ रहा था उस पर भी नगर निगम पाबंदी लगाने जा रहा है। नगर निगम के अनुसार इन लोगों का भी अपने घरों पर मीटर लगाना होगा। साल 2016 के संशोधित वाटर बायलाज में इन बातों को शामिल किया गया है। लेकिन लागू इसे अब किया जा रहा है।

शहर में इस समय कई ईडब्लयूएस कालोनियां है जहां पर फ्लैट बिल चार्ज किया जा रहा है लेकिन अब इन्हें मीटर लगवाना होगा। अभी हाल ही में नगर निगम ने सेक्टर-32 की टेनामेंट कालोनी में मीटर लगाने पर दोगुना भेज दिया था लेकिन यहां के भाजपा टेनामेंट सेल  के संयोजक दीपक शर्मा के हस्तक्षेप के बाद अभी फिलहाल यह मामला टल गया है।

यहां के लोगों को पुराना औसत बिल ही चार्ज होगा लेकिन यह निर्णय लिया गया है कि पहले उन घरों को मीटर लगवाने के लिए नोटिस जारी किया जाएगा अगर उसके बाद कोई मीटर नहीं लगवाता है तो दोगुना बिल चार्ज किया जाएगा। मेयर आशा जसवाल का कहना है कि अभी अधिकारियों को कहा गया कि लोगों को पहले मीटर लगवाने के लिए जागरूक किया जाए।
 
विज्ञापन

खुद खरीद कर लगवा सकते है मीटर

पेयजल - फोटो : अमर उजाला
संशोधित बायलाज के अनुसार अब पानी का मीटर आप खुद भी बाजार से खरीदकर लगवा सकते हैं। अभी तक बिजली का मीटर खुद खरीदने की सुविधा उपभोक्ता के पास थी। इस समय शहर में डेढ़ लाख पानी के कनेक्शन है स्मार्ट सिटी के मिशन के लिए जरूरी है कि शहर के सभी घरों में जो पानी की सुविधा मिले उनके घर पर शत प्रतिशत मीटर लगे होने चाहिए। अब तक नगर निगम की जिम्मेवारी ही होती थी कि वह मीटर खराब होने पर नया लगाएगा।

यह निर्देश गलत, पानी देना निगम की जिम्मेवारी
वाटर सप्लाई कमेटी के चेयरमैन सतीश कैंथ का कहना है कि अतिरिक्त कमिश्नर की ओर से जारी निर्देश गलत है उनका कहना है कि हर घर को पानी उपलब्ध करवाने की जिम्मेवारी नगर निगम की है इसके लिए पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट साल 2012 में निर्देश भी जारी कर चुका है। 15 को कमेटी की बैठक बुलाई गई है जिसमें अधिकारियों को इसका हल निकालने के लिए कहा जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें