फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ प्रशासन सुन लो! हम ग्रेजुएट हैं...पोस्टर लेकर प्रशासन के क्लर्क-स्टेनो ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन के विभिन्न विभागों में काम करने वाले क्लर्क व स्टेनो टाइपिस्ट बुधवार को काम छोड़कर अपने हक के लिए सड़क पर उतरे। उन्होंने नए यूटी सचिवालय के पीछे प्रदर्शन किया और 2800 ग्रेड पे की मांग की। कर्मियों ने हाथों में ''चंडीगढ़ प्रशासन सुन लो! हम ग्रेजुएट हैं'' लिखा पोस्टर उठा रखा था।
विज्ञापन

चंडीगढ़ कॉमन कैडर इंप्लाइज यूनियन के बैनर तले यह प्रदर्शन हुआ। इसमें प्रशासन के विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मचारी शामिल हुए। कर्मियों ने हाथों में 2800 ग्रेड पे देने की मांगों के बैनर लिए हुए थे और प्रशासन से मांग कर रहे थे कि उनकी बातों को माना जाए। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि पिछले साल से प्रशासन के अलग-अलग स्तर के अधिकारियों से मिल रहे हैं और उन्हें ज्ञापन दे रहे हैं। प्रशासन ने मार्च 2022 में सेंट्रल सर्विस रूल अपना लिए लेकिन उन्हें अब तक इसका लाभ नहीं दिया जा रहा है। सेंट्रल सर्विस रूल के अनुसार एक ग्रेजुएट और टेक्निकल नॉलेज वाले कर्मचारियों को 2800 ग्रेड पे मिलता है लेकिन उन्हें अब तक 1900 ग्रेड पे ही दिया जा रहा है। यह सेंट्रल सर्विस रूल में एक 12वीं शैक्षणिक योग्यता पर भर्ती हुए कर्मचारी को दिया जाता है। वे कई बार मुद्दा उठा चुके हैं लेकिन 20 दिसंबर को होने वाली ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में उनके मुद्दे को शामिल भी नहीं किया गया। इससे कर्मचारी भड़क गए और प्रदर्शन पर उतरे।

प्रदर्शन के बाद प्रशासन में हरकत, 20 दिसंबर की बैठक की रद्द
प्रदर्शन के बाद कॉमन कैडर यूनियन के अध्यक्ष और महासचिव ने प्रशासन के अधिकारी के साथ मुलाकात की और उन्हें मुद्दे से अवगत कराया। स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष सचिव ने 20 दिसंबर को होने वाली ग्रीवेंस कमेटी की बैठक को स्थगित करने का आश्वासन दिया। कहा कि 2800 ग्रेड पे का मुद्दा ग्रीवेंस कमेटी की अगली बैठक के एजेंडा आइटम में सूचीबद्ध किया जाएगा। यह भी आश्वासन दिया गया कि 2800 ग्रेड पे का मामला ग्रीवेंस कमेटी को अनुशंसा के साथ भेजा जाएगा। कुछ देर बाद ग्रीवेंस कमेटी की बैठक स्थगित होने का नोटिस जारी हो गया, जिसके बाद कर्मियों ने धरना खत्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें