फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी फरमानः चंडीगढ़ में अब रेस्टोरेंट व बार वालों को बोर्ड पर डिस्पले करने होंगे रेट

Sun, 16 Sep 2018 10:01 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
restaurant
विज्ञापन
एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने सिटी में चल रहे रेस्टोरेंट और बार पर शिकंजा कस दिया है। डिपार्टमेंट ने सभी को निर्देश दिया है कि रेस्टोरेंट के अंदर और बाहर रेट बोर्ड का डिसप्ले लगवाया जाए। जिस पर एक्साइज डिपार्टमेंट के सभी नियम और कानून भी साफ शब्दों में अंकित हों। निरीक्षण के दौरान यदि नियमों की अनदेखी मिली तो रेस्टोरेंट के रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सिटी में पहली बार इतनी सख्ती से यह नियम लागू किया गया है। शिकायत मिलने के बाद प्रशासन के एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट ने गत 28 अगस्त को सेक्टर-7 और 26 के बार एंड रेस्टोरेंट्स में रेड की थी। विभाग ने यहां पाया था कि महिलाओं को एक बदले एक फ्री पैग  देने के साथ ही 25 साल से कम उम्र के युवाओं को शराब परोसी जा रही है। यह एक्साइज के नियमों के विरुद्ध है।

इसी के चलते ही इन रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। सातों रेस्टोरेंट्स को उन्होंने शुक्रवार को सुनवाई के लिए बुलाया था, ताकि वह अपना पक्ष रख सकें। विभाग को इन्होंने कुछ संतुष्ट जवाब नहीं दिया। यही कारण है कि 21 सितंबर तक इन्हें लिखित जवाब देने के लिए बोला गया है, क्योंकि उसी दिन अगली सुनवाई तय की गई है। इसके बाद ही वह इनके खिलाफ पेनाल्टी तय करेंगे।
विज्ञापन


इन दुकानों का किया गया था चालान
डिपार्टमेंट द्वारा गत 28 अगस्त की रात को सात बार एंड रेस्टोरेंट्स के रेड करके चालान काटे थे। इन रेस्टोरेंट्स में मिनिस्ट्री ऑफ बार एक्सचेंज सेक्टर-26, टीजीआई फ्राइडे सेक्टर-26, पर्पल फ्रॉग सेक्टर-26, द ग्रेट बीयर सेक्टर-26, बार्बीक्यू सेक्टर-26, प्ले ग्राउंड सेक्टर-26 और सुल्तान रेस्टोरेंट्स सेक्टर-7 शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सिटी में पहली बार रेट डिसप्ले को अनिवार्य रूप से लागू करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें