फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: 11 साल की बच्ची को अगवा कर किया था दुष्कर्म, 22 साल बाद हत्थे चढ़ा आरोपी

Sun, 13 Nov 2022 08:30 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

इंडस्ट्रियल एरिया निवासी एक व्यक्ति ने 20 अक्तूबर 2000 में शिकायत दी थी कि उसका पड़ोसी मुकेश कुमार उसकी 11 साल की बच्ची को बहला फुसला कर उठा ले गया। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने मुकेश के खिलाफ केस दर्ज किया था।
 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

11 साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म करने के मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने आरोपी को 22 साल बाद दबोचा है। पीओ सेल ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के गांव डोडापुर निवासी मुकेश कुमार (41) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को जिला अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इंडस्ट्रियल एरिया निवासी एक व्यक्ति ने 20 अक्तूबर 2000 में शिकायत दी थी कि उसका पड़ोसी मुकेश कुमार उसकी 11 साल की बच्ची को बहला फुसला कर उठा ले गया। इंडस्ट्रियल एरिया पुलिस ने मुकेश के खिलाफ केस दर्ज किया था।

पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी बच्ची को लेकर उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद गया है। पुलिस ने केस दर्ज करने के डेढ़ माह बाद फिरोजाबाद में छापेमारी कर बच्ची को बरामद कर लिया था लेकिन आरोपी वहां से भाग निकला। उसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद पता चला था कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। इसके बाद अदालत ने आरोपी को 10 अक्तूबर 2001 को भगोड़ा करार दे दिया था। अब पुलिस ने मैनपुरी से आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन


चेक बाउंस मामले में आरोपी गिरफ्तार
पीओ सेल ने चेक बाउंस मामले में भगोड़ा आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सेक्टर-10 पंचकूला स्थित लाल द्वारा मंदिर निवासी गोविंद कुशवाहा के रूप में हुई है। अदालत ने उसे चार जुलाई 2022 को भगोड़ा करार दिया था। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें