फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-31-47 लाइट प्वाइंट के हादसे में तीसरे दोस्त की मौत

Tue, 01 Mar 2016 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-31/47 लाइट प्वाइंट पर शनिवार देर रात सड़क हादसे में गंभीर घायल तीसरे दोस्त की इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। जबकि, इस हादसे में कार सवार दो दोस्तों की मौत मौके पर हो गई थी। वहीं, चार गंभीर घायलों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया था। सभी दोस्त लेडीज संगीत के बाद पराठे खाने जा रहे थे।
विज्ञापन


सेक्टर-31 थाना प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से घायल गोल्डी की मौत हो गई है। वह मोहाली में परिवार के साथ रहता था और बस ड्राइविंग का काम करता था।

जबकि, सिरत और हरमन की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, इस हादसे में अब तक किसी के बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि मोहाली फेस-7 स्थित दोस्त के घर से लेडीज संगीत से छह दोस्त कार से लौट रहे थे। कार में रविंदर, हरमन, सिरत, गोल्डी, लक्की और सुरिंदर बैठे थे। कार लक्की चला रहा था और सुरिंदर सामने की सीट पर बैठा था। इसी दौरान 31-47 लाइट प्वाइंट पर कार अनियंत्रित होकर ट्रैफिक लाइट के खंभे से जा टकराई।
विज्ञापन


हादसा इतना गंभीर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में मौके पर ही लक्की और सुरिंदर की मौत हो गई थी। मोहाली निवासी लक्की दिल्ली में बिजनेस करता था जबकि सुरिंदर स्कूल बस चलाता था।

दुर्घटनाग्रस्त होंडा सिटी कार लक्की की थी और वही चला रहा था। जबकि, घायलों में गोल्डी, रविंदर, सिरत सिंह और  हरमन निवासी मोहाली को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया था।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें