चंडीगढ़ में नए कानूनों के बारे में आईपीएस को जानकारी दी गई।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 स्थित न्यायिक अकादमी में चल रहे पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन में देशभर से आए नए 90 आईपीएस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों को तीन नए कानूनों का पाठ पढ़ाया जा रहा है। अधिकारियों की टीम बुधवार को पेक में बनाए गए माडल देखने पहुंची जहां यूटी एसएसपी कंवरदीप कौर ने अधिकारियों को तीन कानून किस तरह से काम करते है, इस बारे में जानकारी दी।