चंडीगढ़। गांव कजहेड़ी में सोमवार की शाम बाइक सवार दो युवक एक युवक का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-36 थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस को दी शिकायत में मोहम्मद जीशान निवासी गांव बड़माजरा जिला मोहाली पंजाब ने बताया कि सोमवार को वह किसी काम से गया था। जब कजहेड़ी में वाटर वर्क्स के पास पहुंचा तो बाइक सवार दो युवक आए और जबरदस्ती हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। पीड़ित युवक ने राहगीरों की मदद से हेल्पलाइन नंबर-112 पर फोन किया। इसके बाद पुलिस पीसीआर घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पीड़ित युवक ने झपटमारों की बाइक का नंबर नोट कर लिया था जो कि चंडीगढ़ का निकला है। पुलिस जांच कर रही है। संवाद