फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोरोना के 85 मरीज मिले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना से दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि 85 नए मरीज मिले। मौलीजागरां निवासी 65 साल के वृद्ध की पीजीआई में मौत हो गई। वह फेफड़े की गंभीर बीमारी व उच्च रक्तचाप का मरीज था। वृद्ध ने कोरोना टीके की एक खुराक लगवाई थी। वहीं, बुड़ैल निवासी एक साल के बच्चे की पीजीआई में मौत हो गई। उसे निमोनिया था।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे में 2315 लोगों की जांच की, जिनमें से 85 में संक्रमण पाया गया। संक्रमण दर 3.67 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वहीं, सात दिन की अवधि पूरी करने के बाद 154 मरीजों को छुट्टी दे दी गई। सक्रिय मरीजों की संख्या 1252 रह गई है। वहीं, अब तक 1143 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमित मिले मरीजों में 40 पुरुष व 45 महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें