चंडीगढ़। शहर में मंगलवार को कोरोना के 6 नए मरीज मिले। संक्रमण दर 0.52 प्रतिशत है। वहीं, 3 मरीजों को 10 दिन की अवधि पूरी होने पर छुट्टी दे दी गई। सक्रिय केसों की संख्या 74 है। स्वास्थ्य विभाग ने पिछले 24 घंटे के दौरान 1152 लोगों की कोरोना जांच की। शहर में अब तक 1076 मरीजों की मौत हो चुकी है। ब्यूरो