फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर मे फायरिंग करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कैंबवाला गांव में जानलेवा हमला और फायरिंग करने के मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्टल भी बरामद कर ली है। पकडे़ गए आरोपियों की पहचान कैंबवाला निवासी संदीप उर्फ रेंचो, राजेश कुमार उर्फ बॉबी और दिनेश चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए तीनों आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने संदीप को पुलिस रिमांड पर जबकि राजेश और दिनेश चौधरी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दिसंबर 2020 में कैंबाला निवासी प्रदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह एक शादी समारोह में शामिल होकर घर जा रहे थे। जब वह चाचा कीरत सिंह के घर के पास पहुंचे तो देखा कि संदीप, राजेश और दिनेश चौधरी उनके चाचा के साथ मारपीट कर रहे हैं। बॉबी के पास गंडासी और संदीप के पास कुल्हाड़ी थी। इसी बीच बॉबी ने गंडासी से उनके चाचा कीरत सिंह के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह नीचे गिर गए। दूसरे चाचा हेमराज कीरत सिंह को उठाने लगे तो संदीप ने हेमराज के सिर में कुल्हाड़ी मार दी। प्रदीप जब चाचा को बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। बाद में संदीप ने पिस्टल निकाल कर उन पर गोली चला दी। हालांकि तीनों गोली लगने से बाल-बाल बच गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कीरत व हेमराज को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। उसके बाद आरोपियों की तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें