फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 12 की मौत, 392 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। शहर में शनिवार को कोरोना से 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 392 नए संक्रमित मिले हैं। राहत की बात यह है कि एकांतवास में रखे गए 790 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जबकि तमाम कोशिशों के बावजूद संक्रमण से हो रही मौतों पर काबू नहीं मिल पा रहा है। शहर में कोरोना संक्रमण दर 10 फीसदी पर पहुंच गई है और संक्रमण से धीरे-धीरे राहत मिलने लगी है। स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे में 3962 संदिग्धों की कोरोना जांच की गई, जिनमें से 86 की रिपोर्ट आना बाकी है। सक्रिय केसों की संख्या 5265 पहुंच गई है, वहीं अब तक 692 मरीजों की मौत हो चुकी है।
मनीमाजरा से 21, सेक्टर 7 से 13, सेक्टर 20 और 22 से 11-11, सेक्टर 37 से 13, सेक्टर 41 से 11, सेक्टर 44 से 10, सेक्टर 45 से 16, सेक्टर 46 से 15, बुडैल से 13, डड्डूमाजरा से 9, हल्लोमाजरा से 10, रायपुरखुर्द से 15 और रामदरबार से 13 संक्रमित मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हार गए कोरोना से जिंदगी की जंग
सेक्टर-21 निवासी 78 वर्षीय वृद्ध, सेक्टर-61 के रहने वाले 43 वर्षीय पुरुष की मोहाली स्थित निजी अस्पताल में मौत हो गई। वहीं, सेक्टर-32 निवासी 72 व सेक्टर-41 निवासी 71 वर्षीय वृद्ध और मलोया निवासी 67 व सेक्टर-32 की 74 वर्षीय वृद्धा ने जीएमसीएच-32 में दम तोड़ दिया। उधर, बहलाना निवासी 62 साल की वृद्धा, सेक्टर-56 निवासी 56 वर्षीय पुरुष और मौलीजागरां निवासी 49 साल के पुरुष की जीएमएसएच-16 में मौत हो गई। सेक्टर-45 निवासी 70, सेक्टर-40 निवासी 83 वर्षीय वृद्ध के अलावा सेक्टर 40 निवासी 82 वर्षीय वृद्धा की शहर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें