फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएए के समर्थन में विशाल रैली, भारत माता की जय के नारों से गूंजा प्लाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। वॉयस आफ इंडिया संस्था के आह्वान पर रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सेक्टर-21 से सेक्टर-17 तक पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा सेक्टर-17 पहुंची तो पूरा प्लाजा भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। पदयात्रा को भारतीय मजदूर संघ, विश्व संवाद केंद्र, विश्व हिन्दू परिषद, सेवा भारती, संस्कार भारती के अलावा सांसद किरण खेर व अन्य का समर्थन हासिल हुआ।
विज्ञापन

वॉयस आफ इंडिया संस्था के दीपक शर्मा ने बताया कि रैली चंडीगढ़ के सेक्टर-21 ए पार्क से शुरू हुई, जो कि सेक्टर 21 ए के पार्क से 11.50 बजे चल कर अरोमा लाइट पर पहुंची, जहां से सीधे बस स्टैंड सेक्टर-17-18 की रोड से गुजरते हुए सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में पहुंची। रैली आरंभ से पहले संवाद थियेटर के कलाकारों ने एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से सीएए की आवश्यकता और राष्ट्र हितों पर प्रकाश डाला। इस दौरान लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज व सीएए के समर्थन में तख्तियां लहराते हुए सीएए के समर्थन की हामी भरी। रास्ते में रैली में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम और वी सपोर्ट सीएए के स्लोगन लिखी पट्टियां उठा रखी थी। रैली में शहर के राष्ट्रीय विचारधारा वाले मुस्लिम परिवार भी शामिल हुए। सेक्टर-17 स्थित प्लाजा में रैली में दीपक शर्मा, राष्ट्रीय स्वयं सेवक के महानगर कार्यवाह दीपक बत्तरा, राम मिलन, वायस आफ इंडिया और भारतीय मजदूर संघ के प्रमुख दविंदर, विश्व संवाद के नेता समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें